{"_id":"5d0efd7f8ebc3e6a2574d3e8","slug":"agra-darshan-helicopter-ride-for-tourists-visiting-taj-mahal-will-be-launch-next-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पर्यटक आसमान से भी कर सकेंगे ताज का दीदार, पर्यटन में रोमांच का रंग घोलेगा 'आगरा दर्शन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटक आसमान से भी कर सकेंगे ताज का दीदार, पर्यटन में रोमांच का रंग घोलेगा 'आगरा दर्शन'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 23 Jun 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
आसमान से ताजमहल का नजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजनगरी के पर्यटन में 'आगरा दर्शन' योजना रोमांच का रंग घोलेगी। आगामी पर्यटन सीजन के आखिरी में पर्यटक हेलीकॉप्टर से 'आगरा दर्शन' कर सकेंगे। इसके लिए 3.95 करोड़ रुपये की लागत से हेलीपोर्ट का निर्माण शुरू कर दिया गया है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और इनररिंग रोड के बीच स्थित एत्मादपुर मदरा की जमीन पर इसे विकसित किया जा रहा है। इसके शुरू होने से ताजनगरी के पर्यटन जगत में एक नई शुरुआत होगी।
2 of 6
ताजमहल पर पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
शहर को अब तक भले ही सिविल एन्क्लेव की सौगात न मिल सकी हो लेकिन ‘आगरा दर्शन’ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा तैयार किए जा रहे हेलीपोर्ट के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने 2.26 हेक्टेयर जमीन दी है।
3 of 6
ताजमहल
पहले चरण में चारदीवारी के साथ ही हेलीपैड बनाने का काम शुरू किया गया है। इसके बाद अन्य कार्य किए जाएंगे। योजना के लिए आगरा विकास प्राधिकरण से 0.4290 हेक्टेयर तथा एक अन्य किसान से 0.0267 हेक्टेयर जमीन और ली जानी है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, अगले 6-7 महीनों में इसका काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आसमान में छाए बादल
- फोटो : अमर उजाला
हेलीपैड के अलावा अतिरिक्त हेलीकॉप्टर को खड़ा करने के लिए हैंगर, पार्किंग, पर्यटकों के बैठने के लिए विश्राम गृह और टिकटघर, लिंक रोड, सौंदर्यीकरण के कार्य आदि। पर्यटन प्रोत्साहन की दृष्टि से विकसित किए जा रहे हेलीपोर्ट पर सिर्फ दिन में ही हेलीकॉप्टर के उतरने की व्यवस्था होगी। अंधेरा होने के बाद यहां हेलीकॉप्टर नहीं उतर सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
ताजमहल।
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में हर रोज हजारों देशी-विदेशी पर्यटक ताजमहल और अन्य स्मारकों के दीदार के आते हैं। इनके भ्रमण को और रोमांचक करने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जा रही है। ‘आगरा दर्शन’ के नाम से शुरू होनी वाली इस योजना के तहत पर्यटक आसमान से न सिर्फ ताजमहल का आकर्षक दृश्य देख सकेंगे बल्कि आगरा किला, एत्माद्दौला सहित अन्य स्मारक भी निहार सकेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।