फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोहवन निकुंज में विराजे ठाकुर राधारमण लाल, मंदिर में बिखरी आस्था और कला की अलौलिक छटा

Sat, 22 Jun 2019 06:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jun 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
artist performs odyssey Dance in radharaman temple vrindavan
राधारमण मंदिर में ओडिसी नृत्य करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के प्राचीन राधारमण मंदिर में शनिवार को लोहवन निकुंज में विराजमान होकर ठाकुर राधारमण लाल ने भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान वेणुनाद कला केंद्र के कलाकारों ने ठाकुरजी के समक्ष ओडिसी नृत्य प्रस्तुत किया। 
artist performs odyssey Dance in radharaman temple vrindavan
लोहवन निकुंज में विराजे ठाकुरजी - फोटो : अमर उजाला
बंगला कारीगरों ने केले के वृक्ष, मोगरा व गुलाब पुष्पों से लोहवन की निकुंज सजाई। गर्भगृह से बाहर जगमोहन में सजी निकुंज में ठाकुर राधारमण को विराजमान कराया गया। अपने आराध्य के अलौलिक दर्शन पाकर श्रद्धालु धन्य हो गए। 
artist performs odyssey Dance in radharaman temple vrindavan
लोहवन निकुंज में विराजे ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
मंदिर सेवायत आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार लोहवन में लोहासुर का भगवान कृष्ण ने वध किया था और जरासंध को 19 बार पराजित किया था। माधुर्यमयी लीलाओं के अंतर्गत यहीं पर ब्रजगोपियों को नाव में बैठाकर भगवान कृष्ण ने यमुना पार कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
artist performs odyssey Dance in radharaman temple vrindavan
राधारमण मंदिर में ओडिसी नृत्य करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
राग सेवा में वेणुनाद कला केंद्र के कलाकारों ने गुरु प्रतापनारायण बेहरा के निर्देशन में ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने लोकनृत्य से मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
विज्ञापन
artist performs odyssey Dance in radharaman temple vrindavan
लोहवन निकुंज में विराजे ठाकुरजी - फोटो : अमर उजाला
कलाकार कुंजलता मिश्रा व दिव्यांजली मिश्रा ने मंगला चरण में विष्णु वंदना शांताकारम भुजग शयनम..., विष्णुप्रिया गोस्वामी ने अष्ट शंभू भगवान शिव के आठ अवतार का वर्णन किया। इसके बाद भगवान कृष्ण की माखन चोरी और कालियामर्दन का लीला मंचन हुआ। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed