फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणतंत्र दिवस परेड: यूपी में आगरा ग्रुप एनसीसी का पहला स्थान, लक्ष्मी बसवराज सर्वश्रेष्ठ कैडेट

Mon, 08 Feb 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Feb 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Agra College Student Lakshmi Basavaraj gets the honor of Best NCC Cadet in Uttar Pradesh
आगरा ग्रुप एनसीसी, कैडेट्स को प्रमाणपत्र देतीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आगरा ग्रुप एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) को उत्तर प्रदेश में पहला स्थान मिला है। आगरा कॉलेज की कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर लक्ष्मी बसवराज को छात्रा वर्ग में प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ कैडेट घोषित किया गया। आगरा ग्रुप के पांच कैडेट्स ने राज्यपाल स्वर्ण पदक और एक ने रजत पदक प्राप्त किया। रविवार को माल रोड स्थित एनसीसी हाउस में एनसीसी आगरा के ग्रुप कमांडर ने कैडेट्स को पुरस्कृत किया। 

Agra College Student Lakshmi Basavaraj gets the honor of Best NCC Cadet in Uttar Pradesh
एनसीसी कैडेट्स लक्ष्मी बसवराज को प्रमाणपत्र देतीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

वन यूपी वाहिनी के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अमित अग्रवाल के मुताबिक राजभवन, लखनऊ में तीन फरवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कैडेट्स को पदक, प्रशस्तिपत्र और नकद धनराशि प्रदान की थी। आगरा कॉलेज की लक्ष्मी बसवराज को सर्वश्रेष्ठ कैडेट घोषित किए जाने के साथ एनसीसी महानिदेशक प्रशंसा पत्र से भी सम्मानित किया गया। आगरा ग्रुप को लंबे समय बाद प्रदेश में प्रथम घोषित होने पर एडीजी बैनर भी दिया गया। इसे आगरा ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर मनोज मोहन ने प्राप्त किया था। 

Agra College Student Lakshmi Basavaraj gets the honor of Best NCC Cadet in Uttar Pradesh
आगरा ग्रुप एनसीसी - फोटो : अमर उजाला
परेड में आगरा ग्रुप के 12 कैडेट थे 
गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश मुख्यालय से कुल 34 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया था, इसमें आगरा ग्रुप के 12 कैडेट्स थे। सर्वाधिक 8 कैडेट्स वन यूपी वाहिनी से थे। इन सभी कैडेट्स ने गणतंत्र दिवस परेड के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पांच स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर आगरा ग्रुप को पहले स्थान पर काबिज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra College Student Lakshmi Basavaraj gets the honor of Best NCC Cadet in Uttar Pradesh
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एनसीसी कैडेट्स को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
इन कैडेट्स को मिला स्वर्ण और रजत पदक 
लक्ष्मी बसवराज:
 आगरा कॉलेज की कैडेट हैं। सीनियर अंडर ऑफिसर का दायित्व संभाल रही हैं। इनको महानिदेशक प्रशंसापत्र, राज्यपाल स्वर्ण पदक और 3000 रुपये नकद पुरस्कार मिला। प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ कैडेट चुनी गईं। प्रधानमंत्री की रैली में प्रतिभाग किया। 
शिवानी परमार: आगरा कॉलेज की कैडेट हैं। इनके पास सीनियर अंडर ऑफिसर का पद है। इनको राज्यपाल स्वर्ण पदक और 3000 रुपये नकद पुरस्कार मिला। इन्होंने गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर मार्च किया। 
शिखा: सेंट जोंस कॉलेज की छात्रा और सीनियर अंडर ऑफिसर हैं। राज्यपाल स्वर्ण पदक और 3000 रुपये नकद पुरस्कार प्राप्त किया। राजपथ पर प्लाटून कमांडर की भूमिका निभाई। एयर विंग सर्वश्रेष्ठ कैडेट छात्रा वर्ग में चुनी गईं। 
रितेश: दयालबाग शिक्षण संस्थान के कैडेट हैं। अंडर ऑफिसर का दायित्व इनके पास है। इनको राज्यपाल स्वर्ण पदक और 3000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री रैली में प्रतिभाग किया था। 
विज्ञापन
Agra College Student Lakshmi Basavaraj gets the honor of Best NCC Cadet in Uttar Pradesh
लेफ्टिनेंट रीता निगम को एडीजी पदक व प्रशंसापत्र - फोटो : अमर उजाला
अजय सिंह: आरबीएस कॉलेज में कैडेट हैं। इनके पास सीनियर अंडर ऑफिसर का दायित्व है। इनको राज्यपाल स्वर्ण पदक और 3000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर मार्च किया था। 
वंश सोलंकी: दयालबाग शिक्षण संस्थान के कैडेट हैं। सार्जेंट का पद मिला है। इनको राज्यपाल रजत पदक और 2000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री की रैली में प्रतिभाग किया। 

लेफ्टिनेंट रीता निगम को एडीजी पदक व प्रशंसापत्र
आगरा कॉलेज की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट रीता निगम को भी राज्यपाल की ओर से एडीजी पदक एवं महानिदेशक प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed