फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: युवोत्सव का रंगारंग समापन, छात्र-छात्राओं ने लोकगीतों पर नृत्य कर बांधा समां, देखें तस्वीरें

Mon, 08 Feb 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Agra College becomes All Over Champion in Yuvotsav 2021
आगरा: युवोत्सव में नृत्य करतीं प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय युवोत्सव का रविवार को जेपी सभागार में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ रंगारंग समापन हुआ। युवोत्सव में आगरा कॉलेज ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। इससे पहले आखिरी दिन एकल और समूह लोक नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें छात्र-छात्राओं ने लोकगीतों पर नृत्य किया। इस दौरान रंगोली में अपने हुनर के रंग भरे। वसंत के आगमन का संदेश भी दिया गया। 

Agra College becomes All Over Champion in Yuvotsav 2021
युवोत्सव में नृत्य करतीं प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला

तीन दिवसीय युवोत्सव के आखिरी दिन एकल और समूह लोक नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें छात्र-छात्राओं ने ‘चाहे बिक जाए हरौ रुमाल, बैठूंगी मोटर कार में...’, ‘हमरो गुलाबी दुपट्टा हमें तौ लग जाएगी नजिरिया रे’ आदि गानों पर नृत्य किया। 

Agra College becomes All Over Champion in Yuvotsav 2021
युवोत्सव 2021 - फोटो : अमर उजाला

लोक नृत्य समूह: आगरा कॉलेज की टीम ने प्रथम, गृह विज्ञान संस्थान की टीम ने द्वितीय, दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज, फिरोजाबाद व बीडी जैन गर्ल्स कॉलेज की टीम ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra College becomes All Over Champion in Yuvotsav 2021
युवोत्सव में नृत्य करती प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला

लोक नृत्य एकल: आगरा कॉलेज के हिमांशु गौतम पहले, सेंट जोंस कॉलेज की कनिष्का बघेल दूसरे और आरबीएस कॉलेज की मोहिनी तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
Agra College becomes All Over Champion in Yuvotsav 2021
युवोत्सव 2021 - फोटो : अमर उजाला
मिमिक्री: सेंट जोंस कॉलेज के मृत्युंजय चौहान प्रथम, डीएस कॉलेज अलीगढ़ के सचिन कुमार ने द्वितीय, आरबीएस कॉलेज के अधीश राजपूत ने तृतीय स्थान हासिल किया। 
निबंध: सिंबोयजिया गर्ल्स कॉलेज की गजल पहले, गृह विज्ञान संस्थान की रितु यादव दूसरे, दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज, फिरोजाबाद की मोनिका वर्मा तीसरे स्थान पर रहीं।
प्रश्नोत्तरी: आरबीएस कॉलेज के आकाश कुमार ने प्रथम, सेंट जोंस कॉलेज की श्रुति माहेश्वरी ने द्वितीय व विपिन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed