फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना पर राजद्रोह के मुकदमे के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र, अधिवक्ता ने एक ट्वीट को बनाया आधार

Sat, 26 Sep 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Sep 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Agra Advocate filed application in court for treason case against Kangana Ranaut in CJM Court
कंगना रणौत - फोटो : Facebook@KanganaRanaut
आगरा में अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के लिए एक अधिवक्ता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत (सीजेएम कोर्ट) में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया है। अधिवक्ता ने कंगना रणौत के एक ट्वीट को मुकदमा दर्ज कराने का आधार बनाया है। मामले में सीजेएम कोर्ट छह अक्तूबर को सुनवाई करेगी ।
Agra Advocate filed application in court for treason case against Kangana Ranaut in CJM Court
कंगना रणौत - फोटो : ANI
थाना जगदीशपुरा के भीम नगर निवासी अधिवक्ता नरेंद्र सोनी ने प्रार्थनापत्र में कहा है कि 27 अगस्त को अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से एक ट्वीट में कहा कि आधुनिक भारतीयों ने जाति व्यवस्था को अस्वीकार कर दिया है। 
Agra Advocate filed application in court for treason case against Kangana Ranaut in CJM Court
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam
अधिवक्ता के अनुसार ट्वीट में आगे लिखा है कि छोटे शहरों में हर कोई जानता है कि कानून के तहत यह स्वीकार नहीं है। फिर कुछ लोगों को खुश करने के लिए यह शर्मनाक तरीका है, सिर्फ हमारे संविधान में आरक्षण के रूप में इसको बरकरार रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Advocate filed application in court for treason case against Kangana Ranaut in CJM Court
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam
अधिवक्ता नरेंद्र सोनी का कहना है कि अभिनेत्री कंगना रणौत का यह ट्वीट संविधान में उनकी आस्था न होने और जाति विशेष की भावनाओं को भड़काने वाला है । इसलिए उनके खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
Agra Advocate filed application in court for treason case against Kangana Ranaut in CJM Court
कंगना रणौत
अधिवक्ता ने बताया कि सीजेएम कोर्ट ने छह अक्तूबर को थाना न्यू आगरा से प्रार्थनापत्र पर आख्या तलब की है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed