फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बार फिर सड़कों पर शिक्षामित्र, आगरा, एटा, फिरोजाबाद में जबरदस्त प्रदर्शन

Thu, 07 Sep 2017 03:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 07 Sep 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
again protest by shikshamitra in agra etah and firozabad
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद योगी सरकार के मानदेय बढ़ाने के बाद आदेश से खफा हुए शिक्षामित्रों ने ए‌क बार फिर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार के इस आदेश को धोखा बता रहे शिक्षामित्रों ने आगरा, फिरोजाबाद और एटा जिलों में गुरुवार को जबरदस्त प्रदर्शन किया। 
again protest by shikshamitra in agra etah and firozabad
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सहायक शिक्षक पद से हटाए जाने से नाराज शिक्षामित्रों ने लखनऊ में प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। इससे पहले जिला मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन हुए और सरकार ने शिक्षामित्रों के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता के बाद उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।
again protest by shikshamitra in agra etah and firozabad
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच सरकार ने नई भर्ती के आदेश भी जारी कर ‌दिए और फिर शिक्षामित्रों ने अपने आंदोलन को समाप्त कर दिया। हाल ही में प्रदेश कैबिनेट ने अपने एक आदेश में शिक्षामित्रों का वेतन 3500 से 10000 रुपये प्रतिमाह करने की बात कही। सरकार का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 25 जुलाई को शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
again protest by shikshamitra in agra etah and firozabad
शिक्षामित्र भड़क गए - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में एक अगस्त 2017 से उन्हें 10000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। इस पर शिक्षामित्र भड़क गए हैं और उन्होंने सरकार के कदम को एक धोखा बताया। बुधवार को अपने प्रदर्शन में शिक्षामित्रों ने कहा कि उन्होंने सरकार से 30000 रुपये मानदेय की मांग की थी लेकिन ये आदेश तो हमारे लिए भीख के समान है। 
विज्ञापन
again protest by shikshamitra in agra etah and firozabad
शिक्षामित्रों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को आगरा डायट परिसर में शिक्षामित्रों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद यहां से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट के लिए निकले। वहीं अपनी मांगों के समर्थन में नारे भी लगाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed