{"_id":"6339116c6d00d31b0b473cbb","slug":"ada-warns-to-shopkeepers-to-remove-shop-till-17-october-from-near-taj-mahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताज के पास से 17 अक्तूबर तक दुकानें नहीं हटाईं तो प्रशासन करेगा बल प्रयोग, एडीए ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताज के पास से 17 अक्तूबर तक दुकानें नहीं हटाईं तो प्रशासन करेगा बल प्रयोग, एडीए ने दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Oct 2022 10:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आगरा का ताजगंज क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजमहल की 500 मीटर की प्रतिबंधित परिधि में व्यावसायिक गतिविधियां करने वालों के लिए शनिवार को आगरा विकास प्राधिकरण ने चेतावनी जारी की है। 17 अक्तूबर तक दुकानें नहीं हटाईं तो पुलिस-प्रशासन बल प्रयोग कर प्रतिष्ठान बंद कराएगा।
सुपीम कोर्ट ने 26 सितंबर को ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में सभी व्यावसायिक गतिविधियों को तत्काल बंद कराने के आदेश विकास प्राधिकरण को दिए थे। इसके बाद प्रतिबंधित क्षेत्र में दुकानें चला रहे लोगों ने संघर्ष का एलान किया। शनिवार को कमिश्नर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए शाम को दुकानदारों के लिए चेतावनी पत्र जारी कर दिया।
एडीए के प्रवर्तन प्रभारी के अनुसार दुकानदारों को व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने के लिए 17 अक्तूबर तक की मोहलत दी गई है। इसके बाद जो भी व्यावसायिक गतिविधियां होंगी, उन्हें पुलिस व प्रशासन बल पूर्वक बंद कराएगा। एडीए के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन होगा।
ताजगंज में घरों में खुली हैं दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
71 दुकानदार को किया था विस्थापित
वर्ष 2000 में सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल का प्रतिबंधित दायरा तय किया था। तब पश्चिमी गेट से 71 दुकानदारों को विस्थापित किया गया था। विगत 21 साल में 400 से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठान अवैध रूप से 500 मीटर की परिधि में शुरू हो गए।
3 of 5
सुप्रीम कोर्ट
समानता के अधिकार का हवाला देते हुए 71 विस्थापित दुकानदारों की संस्था ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने ताज के 500 मीटर के दायरे में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को तत्काल बंद कराने के आदेश विकास प्राधिकरण को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल के दक्षिणी गेट पर दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
20 सदस्यीय टीम कर रही सर्वे
ताजमहल की 500 मीटर की परिधि में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों का एडीए सर्वे करा रहा है। 20 सदस्यीय टीम सर्वे कर रही है। पूर्वी और दक्षिणी गेट पर सर्वे पूरा हो चुका है। शेष सर्वे 3 दिन में पूर्ण होने का अनुमान है। राजस्व विभाग की मदद से हो रहे सर्वे में प्रतिबंधित क्षेत्र की सीमा का निर्धारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
ताजगंज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
ताज पश्चिमी गेट मार्केट एसोसिएशन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एडीए ने ताजगंज के 500 मीटर परिधि का सर्वे तेज कर दिया है। एडीए के सर्वे के विरोध में रविवार को पूरा ताजगंज बाजार बंद है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।