फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taj Mahal: ताज के 500 मीटर दायरे में एडीए सर्वे के खिलाफ आक्रोश, ताजगंज बाजार बंद

Sun, 02 Oct 2022 07:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Oct 2022 07:36 AM IST
विज्ञापन
Tajganj market will remain closed today due to outrage against ADA survey within 500 meters of Taj Mahal
ताजमहल के आसपास हैं कई दुकानें - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल के 500 मीटर दायरे में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक के मामले में बनाई गई संयुक्त संघर्ष समिति ने एलान पर रविवार को ताजगंज बाजार की सभी दुकानें बंद हैं। ताज पूर्वी गेट, पश्चिमी गेट और दक्षिणी गेट का बाजार पूरी तरह से बंद है। सुबह 10 बजे सभी व्यापारी और क्षेत्रीय लोग पुरानी मंडी चौराहे पर एकत्र होकर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के घर पर गुहार लगाने जाएंगे। इधर, शनिवार को समिति के सदस्यों ने कमिश्नरी जाकर अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। 



ताज पश्चिमी गेट मार्केट एसोसिएशन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एडीए ने ताजगंज के 500 मीटर परिधि का सर्वे तेज कर दिया है। दुकानदारों को 17 अक्तूबर से पहले दुकानें बंद करने को कहा है। वहीं ताजगंज के क्षेत्रीय लोगों ने अध्यक्ष नितिन सिंह की अगुवाई में कमिश्नरी में अपर आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि ताजगंज के 25 हजार लोग कोर्ट के आदेश से प्रभावित होंगे, इसलिए कोर्ट में पैरवी के लिए प्रदेश सरकार अधिवक्ता नियुक्त कराए। एडीएम का सर्वे रोका जाए। 
ज्ञापन देने वालों में राकेश चौहान, नन्दू गुप्ता, सुनील श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, ताहिरउद्दीन ताहिर, आरिफ तैमूरी, विष्णु शर्मा, सुल्तान सिंह, आयुष गुप्ता, नीरज बंसल, सुरेंद्र कोहली राजेश सोनकर आदि मौजूद रहे। 

Tajganj market will remain closed today due to outrage against ADA survey within 500 meters of Taj Mahal
अपर आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला

संकट का समय है, मांगेंगे मदद

संघर्ष समिति के अध्यक्ष नितिन सिंह ने बताया कि रविवार को ताजमहल के पास 500 मीटर परिधि मामले में पूरा ताजगंज बाजार बंद रहेगा। हम अपने जनप्रतिनिधियों के पास गुहार लगाने जाएंगे। संकट के समय है, वह हमारी मदद करें। केंद्रीय मंत्री के घर जाकर उनसे मदद मांगेंगे।
Tajganj market will remain closed today due to outrage against ADA survey within 500 meters of Taj Mahal
ताजमहल के दक्षिणी गेट पर दुकानें - फोटो : अमर उजाला
बता दें सुप्रीम कोर्ट ने 500 मीटर परिधि में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक के आदेश जारी किए हैं। इसकी जिम्मेदारी एडीए को दी गई है। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि चार टीमें सर्वे करेंगी। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाते हुए अब सर्वे के लिए चार सहायक अभियंता, आठ अवर अभियंता और छह सुपरवाइजरों को लगाया गया है। इसके साथ ही 500 मीटर के दायरे को 12 जोन में बांट दिया गया है। ताज के 500 मीटर के अंदर के हर भवन और उसमें संचालित हो रहीं गतिविधियों का ब्योरा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tajganj market will remain closed today due to outrage against ADA survey within 500 meters of Taj Mahal
ताजगंज में घरों में खुली हैं दुकानें - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2000 में ताजमहल के 500 मीटर दायरे में आगरा विकास प्राधिकरण, एएसआई और नगर निगम की टीम ने संयुक्त सर्वे किया था, जिसमें हर घर का सर्वे करके उसका वीडियो और फोटो लेकर रिपोर्ट तैयार की गई थी। इसमें भवन के अंदर कमरे, संचालित गतिविधियों और भवन की ऊंचाई आदि का ब्योरा दर्ज था, ताकि उसके बाद हुए निर्माण, कमरों की जानकारी पता चल सके। 
विज्ञापन
Tajganj market will remain closed today due to outrage against ADA survey within 500 meters of Taj Mahal
आगरा का ताजगंज क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
इस रिपोर्ट को एडीए के इंजीनियरों ने ही दबा दिया और ताजगंज में अवैध निर्माणों को प्रोत्साहन दिया। इस रिपोर्ट के बारे में पूछने पर अधिकारी चुप्पी साध लेते हैं, जबकि इस रिपोर्ट की प्रतियां ताजगंज के लोगों के पास रखी हुई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed