फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद: 90 साल के पिता की हत्या कर कलयुगी बेटा पहुंचा थाने, बोला- घर में पड़ी है लाश

Tue, 02 Mar 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Mar 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
accused reached police station after killing his father in firozabad
फिरोजाबाद: मेवाराम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले में जमीन की खातिर खून के रिश्ते तार-तार हो गए। थाना जसराना क्षेत्र के गांव खेरिया पटीकरा में सोमवार को 50 वर्ष से अधिक उम्र के दो भाइयों ने अपने 90 साल के पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद एक भाई फरार हो गया और दूसरा थाने पहुंच गया। उसने कहा कि वह अपने पिता की हत्या करके आया है, घर में लाश पड़ी है। यह सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके भाई की तलाश में पुलिस जुटी है। 




संबंधित खबर- फिरोजाबाद: जमीन के लिए दो बेटों ने 90 साल के पिता को गला दबाकर मार डाला

accused reached police station after killing his father in firozabad
फिरोजाबाद हत्याकांड: घटनास्थल पर पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला

गांव खेरिया पटीकरा निवासी मेवाराम (90) की उनके ही दो पुत्र लाल बहादुर और हाकिम सिंह ने गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से मामले में जानकारी हासिल की। ग्रामीणों के मुताबिक, मेवाराम ने अपनी 21 बीघा जमीन में से नौ बीघा जमीन बेच दी थी। इसका विरोध लाल बहादुर और हाकिम सिंह करते थे। 

accused reached police station after killing his father in firozabad
मृतक मेवाराम (बायें), आरोपी बेटा लाल बहादुर (दायें) - फोटो : अमर उजाला
हाकिम सिंह लाल बहादुर का सौतेला भाई है। सोमवार को बाकी जमीन बेचने की जानकारी होने पर दोनों ने गला दबाकर पिता की हत्या कर दी। सीओ प्रीती सिंह ने कहा कि जमीन के बंटवारे में मृतक के पुत्र लाल बहादुर ने हत्या करने की बात कबूली है। मझले पुत्र की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
accused reached police station after killing his father in firozabad
फिरोजाबाद हत्याकांड: घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
खेरिया पटीकरा निवासी मेवाराम की दो शादियां हुई थी। पहली पत्नी से उसे एक पुत्र हाकिम सिंह एवं दो पुत्रियां है। वहीं दूसरी पत्नी लौंगश्री से दो पुत्र मथुरा प्रसाद, लाल बहादुर और दो पुत्रियां हैं। 
विज्ञापन
accused reached police station after killing his father in firozabad
फिरोजाबाद हत्याकांड: आरोपी बेटा - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के अनुसार मेवाराम के बड़े पुत्र हाकिम सिंह की उम्र 50 वर्ष से अधिक हैं। हत्यारोपी हाकिम सिंह एवं लाल बहादुर की उम्र का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों अपने पुत्रों की शादियां कर चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed