फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son Murdered Father In Dispute Of Land Crime News Firozabad

फिरोजाबाद: जमीन के लिए दो बेटों ने 90 साल के पिता को गला दबाकर मार डाला

Mon, 01 Mar 2021 07:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 01 Mar 2021 07:25 PM IST
सार

  • एक बेटे ने थाने पहुंचकर खुद को किया पुलिस के हवाले, दूसरा हुआ फरार
  • मंझले बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दूसरे आरोपी की तलाश

विज्ञापन
Son Murdered Father In Dispute Of Land Crime News Firozabad
फिरोजाबाद हत्याकांड: घटनास्थल पर पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सोमवार को जमीन की खातिर दो बेटों ने गला दबाकर बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद एक आरोपी फरार हो गया। दूसरे ने थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के मंझले पुत्र की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


थाना जसराना के गांव खेरिया पटीकरा निवासी मेवाराम (90) को उनके छोटे बेटे लाल बहाद़ुर और बड़े बेटे हाकिम सिंह ने गला दबाकर मार डाला। हत्या का घटना से गांव में सनसनी फैल गई। हत्या करने के बाद लाल बहादुर थाने पहुंच गया। पुलिस से कहा कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है। यह सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के मंझले बेटे मथुरा प्रसाद की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने जमीन के खातिर पिता की हत्या की है। दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंझले बेटे के पास रहते थे दंपती
मेवाराम की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी की मौत काफी पहले हो गई थी। उसका बेटा हाकिम और दो बेटियां हैं, जबकि दूसरी पत्नी से दो बेटे मथुरा प्रसाद, लाल बहादुर और दो बेटियां हैं। मेवाराम पत्नी लौंगश्री के साथ मंझले बेटे मथुरा प्रसाद यहां रहते थे। 

मेवाराम के पास 21 बीघा जमीन थी। जिसमें से नौ बीघा जमीन बेच दी। इसकी रकम न मिलने पर हाकिम और लाल बहादुर रंजिश नाराज थे। आरोपी लाल बहादुर के अनुसार पिता बाकी जमीन बेचने की तैयारी कर रहे थे। इसी के चलते दोनों भाइयों ने उनकी हत्या कर दी। 

कोतवाल जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि जमीन की खातिर दो बेटों ने पिता की हत्या की है। तीसरे बेटे ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed