{"_id":"5da5dbc38ebc3e93a7700374","slug":"accused-of-wife-murder-surrender-in-court-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या में एडीएम प्रशासन के स्टेनो को जेल, तीन आरोपियों की तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या में एडीएम प्रशासन के स्टेनो को जेल, तीन आरोपियों की तलाश जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी मानसी का हत्यारोपी गौरव चिटकारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में दहेज के लिए पत्नी मानसी चोपड़ा की हत्या के आरोपी एडीएम प्रशासन के स्टेनो गौरव चिटकारा ने मंगलवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। उसे 25 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उसने जमानत के लिए अर्जी लगाई, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
2 of 5
मानसी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मानसी की संदिग्ध हालात में नौ अक्तूबर को अस्पताल में मौत हुई थी। आरोप है कि उसका गला दबाया गया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण फंदे पर लटकना आया।
3 of 5
हत्या आरोपी गौरव को जेल ले जाता पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
गौरव ने सीजेएम कोर्ट में समर्पण किया। मानसी की ससुराल राजपुर चुंगी, सदर में है। मायका कमला नगर के कर्मयोगी में है। उसकी और गौरव की शादी लगभग पांच साल पहले हुई थी। मानसी की मां सविता चोपड़ा का कहना है कि बेटी को बेरहमी से पीटा जाता था। दहेज के लिए ताने मारे जाते थे। आखिर में गला दबाकर उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने केस दहेज हत्या की धारा 304 बी में दर्ज किया था। इसमें गौरव, उसकी मां उषा देवी, मामा अनिल उर्फ टीनी और चाचा महेंद्र को नामजद कराया गया। इस मामले में नामजद अभी तीन आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मानसी को इंसाफ दिलाने के लिए तीन दिन पहले कमला नगर में कैंडल मार्च निकाला गया था। सोशल मीडिया पर भी मुहिम चलाई जा रही है। ट्विटर व्हाट्स एप, फेसबुक के माध्यम से मानसी को इंसाफ चाहिए शीर्षक से संदेश भेजे जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।