Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cunning thieves stole batteries from mobile towers; police nab two

Basti News: मोबाइल टावर से बैटरी चुराते थे शातिर, पुलिस ने दो दबोचे

Wed, 04 Nov 2026 02:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Cunning thieves stole batteries from mobile towers; police nab two
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना, एंटी थेफ्ट एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने विभिन्न जगहों पर मोबाइल टावर से लीथियम बैटरी चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी की आठ बैटरी, चार मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है। आरोपियों में एक बस्ती का और दूसरा गोंडा जनपद का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस की संयुक्त टीम मंगलवार को भोर में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चेनपुरवा ओवरब्रिज के सर्विस लेन पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हुए। पुलिस ने दोनों को रोक लिया। पूछताछ में बाइक चलाने वाले की पहचान लवकुश सिंह (32) निवासी दुनियापुरवा चंगेरी मौजा, थाना उमरी बेगमगंज, जनपद गोंडा और पीछे एक बैटरी पकड़कर बैठे व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार यादव (33) निवासी मधवापुर, थाना सोनहा, जनपद बस्ती के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि बाइक पर रखी लीथियम बैटरी चोरी की है। आरोपी लवकुश सिंह ने बताया कि वे तीन अन्य साथियों उत्कर्ष सिंह, अमित सिंह व सावन सिंह निवासी ग्राम धुंधेपुर, थाना उमरीबेगमगंज, जनपद गोंडा के साथ मिलकर 11/12 अक्तूबर की रात में ग्राम अल्लीपुर बनुआ में मोबाइल टावर से 8 लीथियम बैटरी चोरी की थी। पांचों ने 29/30 अक्तूबर की रात ग्राम मलाव, थाना परसपुर, जनपद गोंडा में टावर से 6 लीथियम बैटरी चुराई थी। दोनों के पास आठ बैटरी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की निशानदेही पर चोरी की सात बैटरी चैनपुरवा ओवरब्रिज के सर्विस लेन के बगल झाड़ी में से बरामद हुई। आरोपियों ने बताया कि एक बैटरी मोटरसाइकिल पर लेकर बाजार में बेचने जा रहे थे। शेष चोरी की 6 बैटरी उसके तीन अन्य साथियों के पास है।

पुलिस आठ बैटरी, चार मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed