{"_id":"5c08b64cbdec2241ad18b572","slug":"6-december-tight-security-in-agra-zone-on","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर अलर्ट, आगरा जोन में चप्पे चप्पे पर पुलिस, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर अलर्ट, आगरा जोन में चप्पे चप्पे पर पुलिस, देखें तस्वीरें
Thu, 06 Dec 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
tight security in agra
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी को लेकर आगरा जोन में अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस तैनात है। जिन इलाकों में पूर्व में सांप्रदायिक हिंसा या तनाव फैल जाने की घटनाएं हो चुकी हैं, वहां ज्यादा चौकसी है। ये इलाके पुलिस छावनी नजर आ रहे हैं।
विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर अलर्ट, आगरा जोन में चप्पे चप्पे पर पुलिस, देखें तस्वीरें
2 of 8
एडीजी अजय आनंद
- फोटो : अमर उजाला
एडीजो जोन अजय आनंद ने कहा कि जोन में अलर्ट जारी किया गया है। छह दिसंबर को लेकर किसी भी तरह के रैली, जुलूस , धरना प्रदर्शन पर पाबंदी है। किसी ने कानून हाथ में लिया, तो वह जो भी कोई हो, सख्त कार्रवाई होगी।
विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर अलर्ट, आगरा जोन में चप्पे चप्पे पर पुलिस, देखें तस्वीरें
3 of 8
वाहन चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के नाई की मंडी, मंटोला, एत्माद्दौला, शाहगंज, लोहामंडी को खास चौकसी बरतने के लिए कहा गया है। मंटोला में सबसे ज्यादा पुलिस लगाई गई है। पूर्व में बवाल में शामिल रहे लोगों को मुचलका पाबंद भी किया गया है। एत्माद्दौला में भी यही कार्रवाई की गई है। जिन मोहल्लों में विशेष चौकसी बरती जा रही है, उनमें मंटोला, सैयदपाड़ा, तेलीपाड़ा, नाई की मंडी, सईद नगर, गढ़ी चांदनी, करबला, टेढ़ी बगिया, वजीरपुरा, पाय चौकी, गोबर चौकी, लोहामंडी बाजार, नामनेर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर अलर्ट, आगरा जोन में चप्पे चप्पे पर पुलिस, देखें तस्वीरें
4 of 8
ट्रेन में चेकिंग करते पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी की ओर से सभी थाना प्रभारी और सीओ को निर्देश हैं कि वह पूरे दिन राउंड पर रहेंगे। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर भी सघन चेकिंग की जा रही है। देर रात पुलिस ने आगरा कैंट स्टेशन पर कई ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर अलर्ट, आगरा जोन में चप्पे चप्पे पर पुलिस, देखें तस्वीरें
5 of 8
एसएसपी अमित पाठक
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएसपी अमित पाठक ने कहा कि पुलिस हाई अलर्ट पर है। गश्त बढ़ा दी गई है। धारा -144 का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। किसी ने भी इसका उल्लंघन किया तो सख्त कार्रवाई होगी। खुफिया पुलिस भी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।