फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घुसा 14 फीट लंबा अजगर, दहशत में स्वास्थ्यकर्मियों के फूले हाथ-पैर

Fri, 24 Sep 2021 05:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Sep 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
14 feet long python entered community health center fatehpuru sikri in agra
आगरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घुसा अजगर - फोटो : अमर उजाला

आगरा के फतेहपुर सीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर गुरुवार रात को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 12 फीट लंबा अजगर परिसर में घुस गया। स्वास्थ्यकर्मी और तीमारदार दहशत में आ गए। अस्पताल में अजगर होने की सूचना फतेहपुर सीकरी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सपेरों को बुलवाकर अजगर को पकड़वाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अजगर को बोरी में बंद कर पास के जंगल में छुड़वाया गया है।



घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम समेत तीन स्वास्थ्यकर्मी और कुछ लोग मौजूद थे। तभी अस्पताल के बाहर खंडहर से विशाल अजगर रेंगता हुआ अस्पताल की ओर आता दिखाई दिया। अजगर को देखकर लोग डर गए। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

14 feet long python entered community health center fatehpuru sikri in agra
आगरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घुसा अजगर - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्यकर्मियों ने पुलिस को सूचना देने के साथ पास में रहने वाले सपेरों से संपर्क किया। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। सपेरों को बुलवाया गया। सपेरों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को कब्जे में लिया।
14 feet long python entered community health center fatehpuru sikri in agra
आगरा: सपेरों ने पकड़ा अजगर - फोटो : अमर उजाला
सपेरों अजगर के मुंह पर कपड़ा बांधा और फिर उसे पकड़ कर बोरे में भर लिया। अजगर का वजन अधिक होने के चलते उसे पकड़ने में काफी दिक्कत हुई। रेस्क्यू के दौरान अजगर को देखने के लिए अस्पताल परिसर में भीड़ जुट गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
14 feet long python entered community health center fatehpuru sikri in agra
आगरा: सपेरों ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा अजगर - फोटो : अमर उजाला
सपेरों ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 12 फीट है। उसे देखकर लग रहा था कि वो किसी जीव-जंतु का शिकार कर चुका था। उसका पेट फूला हुआ था। वजन भी काफी था।
विज्ञापन
14 feet long python entered community health center fatehpuru sikri in agra
सपेरों ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा अजगर - फोटो : अमर उजाला
सपेरों के अनुसार बारिश के कारण मिट्टी में नमी और बिलों में पानी भर जाने के कारण सांप भोजन की तलाश में निकल आते हैं। पुलिस के अनुसार अजगर को बोरे में बंद कर जंगल में छुड़वाया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed