फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mars Transit 2021: सूर्य, मंगल और केतु ने बनाया त्रिग्रही योग, जानें किन-किन राशियों के लिए शुभ

Mon, 06 Dec 2021 07:46 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 06 Dec 2021 07:46 AM IST
विज्ञापन
mars transit in Scorpio mangal ka rashi parivartan and impact on all zodiac signs
मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
Mars Transit 2021: वर्तमान समय में सूर्य और केतु वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। 5 दिसंबर की सुबह मंगल के भी वृश्चिक राशि में प्रवेश करने के साथ ही इस राशि पर त्रिग्रही योग बन गया। यह राशि मंगल की अपनी राशि है इसलिए इस राशि के जातकों के स्वभाव में उग्रता तो आएगी किंतु नुकसान कम से कम होगा क्योंकि मंगल रूचक योग का निर्माण भी करेंगे और केतु उनके प्रभाव में वृद्धि करेंगे फिर भी वृश्चिक राशि वालों को कार्य और फैसले बहुत सावधानी पूर्वक करने चाहिए। सभी राशियों के लिए इन ग्रहों का एक साथ आना कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 


जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

mars transit in Scorpio mangal ka rashi parivartan and impact on all zodiac signs
राशि

मेष राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में इन ग्रहों का एक साथ मिलना अच्छा नहीं कहा जा सकता इसलिए, हर कार्य और निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। पारिवारिक कलह बढ़ने ना दें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से बचें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं।

मेष राशिफल 2022 

mars transit in Scorpio mangal ka rashi parivartan and impact on all zodiac signs
राशि
वृषभ राशि-
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में त्रिग्रही योग अच्छी सफलता देगा किंतु दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब हो सकता है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। योजनाओं को गोपनीय रखे आगे बढ़ें। वृषभ राशिफल 2022  
विज्ञापन
विज्ञापन
mars transit in Scorpio mangal ka rashi parivartan and impact on all zodiac signs
मिथुन
मिथुन राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में त्रिग्रही योग आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहना होगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। ननिहाल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। यात्रा देशाटन का योग बनेगा, वाहन दुर्घटना से बचें। मिथुन राशिफल 2022
विज्ञापन
mars transit in Scorpio mangal ka rashi parivartan and impact on all zodiac signs
राशि
कर्क राशि-
राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए त्रिग्रहीयोग का प्रभाव विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को चुनौतियों के बावजूद सफलता देगा। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। कर्क राशिफल 2022 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed