Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप व्यस्तता के कारण अपने परिवार के लिए समय निकालने में असमर्थ रहेंगे, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान भी रहेंगे, लेकिन आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी, जिसके कारण आप धार्मिक आयोजनों में भी सम्मिलित भी होंगे, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आज आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो आप भविष्य में किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकते हैं, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा और कोई परेशानी हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए सुखमय रहने वाला है। आज आपको संतान की पढ़ाई से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन सायंकाल के समय आज आपको कुछ तनाव हो सकता है, क्योंकि आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई परेशानी भरा समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा दुखी रहेगा। यदि आज आप किसी निवेश को करेंगे, तो वह आपके लिए सामान्य लाभ देगा, इसलिए आज ज्यादा धन का निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि के संकेत दे रहा है। आज आपको व्यापार में किसी बड़े लाभ को मिलने के कारण आप प्रसन्न चित्त रहेंगे, लेकिन इसमें आपको ध्यान देना होगा कि अत्यधिक लाभ मिलने के कारण आप किसी को कोई ऐसी बात ना कह दें, जिसके कारण आपको भविष्य में परेशानी हो, इसलिए आज आपको किसी को बोलने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा। आज यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सावधान रहें, क्योंकि उसमें आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने खोने का भय बना हुआ है, इसलिए आज आपको सतर्क रहना होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको कुछ मामलों में निराशा हाथ लगेगी, क्योंकि यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें आज फैसला कुछ आगे के लिए टाल सकता है। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आपके शत्रु आपके कार्य में व्यवधान डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको उनसे सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों को आज मन मुताबिक परिणाम मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के घर किसी मुझसे विशेष मुद्दे पर बातचीत करने जा सकते हैं।