तस्वीरें: यहां जानिए 30 दिन में जयराम सरकार के किस मंत्री ने क्या फैसले लिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर
प्रदेश में बसों के बारी-बारी से सारे रूट बदल रहे हैं। एक रूट में पंद्रह से बीस मिनट का अंतर रखा जा रहा है। इलेक्ट्रिक बसों के पूर्व सरकार के समय के रूट बदल रहे हैं। 1300 कंडक्टरों की भर्ती पूर्व सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई। इनकी नए सिरे से भर्ती करवा रहे हैं। उन्होंने कौशल विकास निगम के माध्यम से प्रशिक्षु कंडक्टरों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। बीच में ये बंद हो गया था।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर
घायल पशुओं के लिए एंबुलेंस योजना शुरू करने का बीड़ा उठाया है। लावारिस पशुओं को गोसदन तक पहुंचाने की योजना पर भी काम कर रहे हैं। ग्राम पंचायतोें में मनरेगा का पैसा खर्च न होने और काम रोके जाने पर अधिकारियों को तलब किया है। जहां पर फंड रुका हुआ है, वहां ग्राम पंचायत प्रधानों को नोटिस जारी किए गए हैं।
ढाई मंजिल के भवन बनाने के ग्रीन ट्रिब्यूनल के फैसले पर रिव्यू पेटीशन दायर करने का फैसला लिया है। जिन्होंने नियमानुसार भवन बनाए हैं और अगर उनका नक्शा बेशक पास न हो, ऐसे नक्शों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए आदेश दिए हैं। हिमुडा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्लॉट और फ्लैट बनाने के लिए जमीन देखें। जाठिया देवी में सरकार की ओर से 300 बीघा खरीदने को कहा गया है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर
पतंजलि योगपीठ के उत्पादों को डिपो में आम लोगों को उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। डिपो में पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सात दालों के टेंडर की प्रक्रिया के जांच के आदेश दिए हैं। आटे के नमूने फेल होने के मामले में मिल मालिकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। डिपो होल्डरों को एक तारीख राशन उठाने के आदेश दिए हैं।