फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM sukhvinder Sukhu stated that a water tank was constructed on ancestral land without prior notice

विधानसभा प्रश्नकाल: सुक्खू बोले- पुश्तैनी जमीन पर बिना सूचना पानी का टैंक बनाया, 10 कनाल 18 लाख में खरीदी

Thu, 27 Aug 2026 07:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 07:28 PM IST
सार

 कांगड़ा जिले के रक्कड़-परागपुर में जल जीवन मिशन के तहत जल शक्ति विभाग के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर विधानसभा में गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। भाजपा विधायक आशीष शर्मा के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उनके परिवार की पुश्तैनी जमीन पर पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में परिवार को सूचित किए बिना जल शक्ति विभाग ने पानी का टैंक बना दिया था।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu stated that a water tank was constructed on ancestral land without prior notice
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : आईपीआर विभाग

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रक्कड़-परागपुर में जल जीवन मिशन के तहत जल शक्ति विभाग के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर विधानसभा में गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। भाजपा विधायक आशीष शर्मा के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उनके परिवार की पुश्तैनी जमीन पर पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में परिवार को सूचित किए बिना जल शक्ति विभाग ने पानी का टैंक बना दिया था। उनके बड़े भाई ने भी जमीन सरकार को देने से इन्कार किया था। मामला नादौन कोर्ट तक पहुंचा और वहां स्टे भी मिला था। सुक्खू ने कहा कि जब इस मामले में अधिकारियों की नौकरी पर बात आई तो उन्होंने स्वयं अपने भाई को जमीन देने के लिए राजी किया, जिससे लोगों को पीने का पानी उपलब्ध हो सके।

विज्ञापन

जमीन की कीमत करीब 50 लाख रुपये प्रति कनाल: मुख्यमंत्री
ख्यमंत्री ने कहा कि रक्कड़-परागपुर में जमीन की कीमत करीब 50 लाख रुपये प्रति कनाल है। इसके बावजूद पूर्व सरकार ने उनके परिवार की 10 कनाल जमीन 18 लाख रुपये में खरीदी। उन्होंने कहा कि यह भुगतान पूर्व भाजपा सरकार के समय हुआ था। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर चुका है। भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि वर्ष 2012 में जमीन 2,700 रुपये में खरीदी गई थी, जबकि बाद में विभाग ने इसी जमीन को 18 लाख रुपये में खरीदा। जवाब में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस मामले से जुड़ा सवाल पहले भी सदन में लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय जमीन खरीदी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन किस दर पर और किस विभाग ने खरीदी: जयराम
मुकेश ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में वह बेहतर स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था। इस पर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बार-बार पूर्व सरकार का जिक्र किया जा रहा है, जबकि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि जमीन किस दर पर और किस विभाग ने खरीदी। उन्होंने कहा कि यदि जमीन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नाम पर थी और सरकार को इसकी जानकारी होती तो ऐसी जमीन खरीदने का निर्णय नहीं लिया जाता। भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने भी सरकार से मामले में पूरी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

विज्ञापन

अध्यक्ष बोले- रिकॉर्ड देखकर बताऊंगा
 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वह रिकॉर्ड देखकर पता लगाएंगे कि यह सवाल पहले सदन में लगाया गया था या नहीं। इस पर आशीष शर्मा ने कहा कि पहले पूछा गया सवाल अलग था और वर्तमान सवाल अलग है। उन्होंने कहा कि विधायक होने के नाते उन्हें सवाल पूछने का पूरा अधिकार है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed