{"_id":"6a905f821e8aa4283f08a003","slug":"jagmohan-an-instructor-at-iti-mandi-receives-the-national-teachers-award-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: आईटीआई मंडी के प्रशिक्षक जगमोहन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: आईटीआई मंडी के प्रशिक्षक जगमोहन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
Thu, 27 Aug 2026 09:32 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 27 Aug 2026 09:32 PM IST
सार
केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी पुरस्कार सूची में जगमोहन का नाम दूसरे क्रम पर है। देशभर के विभिन्न संस्थानों से कुल 13 शिक्षकों को इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
आईटीआई मंडी के प्रशिक्षक जगमोहन।
- फोटो : आईपीआर विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए हिमाचल प्रदेश से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ग्रेड-ए), मंडी के प्रशिक्षक जगमोहन का चयन हुआ है। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी पुरस्कार सूची में उनका नाम दूसरे क्रम पर है। देशभर के विभिन्न संस्थानों से कुल 13 शिक्षकों को इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित किया गया है। चयनित शिक्षकों को पांच सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
सम्मान के तहत प्रशस्ति प्रमाणपत्र, 50 हजार रुपये की नकद राशि और पदक दिया जाएगा। मंत्रालय की ओर से चयनित शिक्षक और उनके एक सहयोगी के लिए आने-जाने की हवाई यात्रा की व्यवस्था भी की गई है। तीन सितंबर को शाम पांच बजे सभी पुरस्कार विजेताओं के लिए ब्रीफिंग बैठक भी आयोजित की जाएगी। उधर, प्रधानाचार्य अजेश कुमार ने कहा कि मंडी आईटीआई के प्रशिक्षक को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलना संस्थान, जिला और प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन