पहाड़ों की रानी शिमला, पर्यटन नगरी मनाली और बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा की नगरी मैक्लोडगंज समेत रोहतांग, जलोड़ी, केलांग, डलहौजी, कुफरी और मंडी जिला के कई इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है।
शिमला में 11 साल बाद फरवरी में छठी बार हुई बर्फबारी, ऐसा दिखा नजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में 11 साल बाद फरवरी महीने में छह बार बर्फबारी हुई है। इस महीने शिमला में 52 सेंटीमीटर बर्फ रिकॉर्ड हो चुकी है। ताजा बर्फबारी से प्रदेश के छह क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम तापमान में भी 4-5 डिग्री कम हो गया है।
प्रदेश में भी शीतलहर तेज हो गई है। दो और तीन मार्च को भी सूबे में दोबारा भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। पहली मार्च को कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है।
शिमला में फरवरी में हिमपात के आंकड़े
फरवरी में साल 1990 में 10 बार, 1995 में 9, 2007 में 7 और साल 2000 में 12 बार शिमला में बर्फ गिरी है।
बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
रोहतांग 50
जलोड़ी दर्रा 30
सोलंगनाला 20
कुफरी 10
शिमला 9
मनाली 5
डलहौजी 4