{"_id":"6b07b4f1994bd77bc60a1e6d","slug":"kinnaur-burning-tree-falls-on-car-woman-killed-two-injured-chagaon-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में दर्दनाक हादसा: जलता पेड़ कार पर गिरा, महिला की मौत; दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में दर्दनाक हादसा: जलता पेड़ कार पर गिरा, महिला की मौत; दो लोग घायल
Thu, 26 Nov 2026 09:56 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 09:56 AM IST
सार
किन्नौर के उरनी क्षेत्र में जंगलों में लगी आग के बीच बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। चगांव में सत्संग भवन के पास जलता हुआ पेड़ सड़क से गुजर रही ऑल्टो कार पर गिर पड़ा। हादसे में 57 वर्षीय संजौकी देवी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चगांव में सत्संग भवन के पास गिरा जलता हुआ पेड़ और क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में जंगलों में लगी आग अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। उरनी क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जंगलों में आग लगी हुई है। इसी दौरान बुधवार शाम चगांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जंगल की आग से जल रहा पेड़ सड़क से गुजर रही ऑल्टो कार पर आ गिरा। कार में सवार 57 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
चगांव में सत्संग भवन के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम चगांव में सत्संग भवन के पास ऑल्टो कार संख्या एचपी 26ए 2943 सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान जंगल में लगी आग की चपेट में आया जलता हुआ पेड़ अचानक कार पर गिर गया। पेड़ गिरने से कार सवार तीनों लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्थानीय स्तर पर मदद जुटाई गई और घायलों को उपचार के लिए जेएसडब्ल्यू अस्पताल शोल्टू पहुंचाया गया।

Trending Videos
अस्पताल में महिला को मृत घोषित किया
हादसे में अभिषेक कुमार (36), पुत्र स्वर्गीय बलवंत सिंह और वीरेंद्र सिंह (43), पुत्र उत्तम राम, दोनों निवासी चगांव, घायल हुए हैं। इनके साथ कार में सवार संजौकी देवी उर्फ संजू कुमारी (57), पुत्री स्वर्गीय कीकर सिंह, निवासी चगांव भी गंभीर रूप से प्रभावित हुईं। अस्पताल में चिकित्सकों ने संजौकी देवी को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक कुमार और वीरेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।
पुलिस कर रही हादसे की जांच
पुलिस अधीक्षक किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
जंगलों की आग से सड़क पर बढ़ा खतरा
उरनी क्षेत्र के जंगलों में पिछले दो दिनों से लगी आग से वन संपदा को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचने की आशंका है। आग की चपेट में आने से पेड़ कमजोर होकर सड़क की ओर गिर रहे हैं। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच सहित आसपास की संपर्क सड़कों पर सफर करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगलों में आग के कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। लोगों ने प्रभावित मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और जंगलों में लगी आग पर जल्द काबू पाने की मांग की है।