Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather fog mandi hamirpur visibility 20 meters tabo minus 6.1

हिमाचल में कोहरे का अटैक: मंडी-हमीरपुर में 20 मीटर रह गई दृश्यता; ताबो में -6.1 डिग्री; रातें हो रहीं ठंडी

Thu, 26 Nov 2026 12:00 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 26 Nov 2026 12:00 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में सुबह और शाम ठंड के साथ कोहरे का असर बढ़ रहा है। मंडी की बल्ह घाटी और हमीरपुर के कई क्षेत्रों में दृश्यता घटकर 20 से 30 मीटर रह गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 नवंबर तक जलाशयों के आसपास कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। ताबो में रात का तापमान माइनस 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
himachal weather fog mandi hamirpur visibility 20 meters tabo minus 6.1
नेरचौक में धुंध के दौरान का नजारा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सर्दी का असर लगातार बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने से लोगों को परेशानी हो रही है। मंडी और हमीरपुर जिले के कई इलाकों में दृश्यता घटकर 20 से 30 मीटर तक रह गई है। वहीं, जनजातीय क्षेत्र ताबो में रात का तापमान गिरकर माइनस 6.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मंडी जिले की बल्ह घाटी में सुंदरनगर से गुटकर तक सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक धुंध छाई रही। हमीरपुर जिले के सुजानपुर, हमीरपुर और नादौन सहित कई क्षेत्रों में भी सुबह और शाम कोहरा पड़ रहा है। इससे खासकर वाहन चालकों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


29 नवंबर तक कोहरे का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 नवंबर तक जलाशयों के आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह के समय दृश्यता कम रहने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में मौसम शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

दिन में धूप, फिर भी अधिकतम तापमान में गिरावट
बुधवार को प्रदेशभर में धूप खिली रही, लेकिन इसके बावजूद अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। शिमला और पांवटा साहिब को छोड़कर प्रदेश के बाकी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। ऊना और बिलासपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भुंतर में 25.4, मंडी में 23.4 और कांगड़ा में 23.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।

ताबो में माइनस 6.1 डिग्री पहुंचा रात का पारा
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कुकुमसेरी में माइनस 3.7 और केलांग में माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं, सुंदरनगर, सोलन, मनाली और कल्पा सहित कई क्षेत्रों में रात का पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सुबह और शाम की ठंड के साथ कोहरे ने प्रदेश में सर्दी का असर और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान


 
स्थान अधिकतम तापमान
ऊना 27.0°C
बिलासपुर 27.0°C
भुंतर 25.4°C
मंडी 23.4°C
कांगड़ा 23.3°C
धर्मशाला 23.0°C
चंबा 22.8°C
सोलन 22.5°C
नाहन 21.0°C
शिमला 20.0°C
मनाली 19.2°C
कल्पा 17.5°C
ताबो 10.7°C
विज्ञापन

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

 
स्थान न्यूनतम तापमान
ताबो -6.1°C
कुकुमसेरी -3.7°C
केलांग -1.2°C
बजौरा 1.6°C
भुंतर 2.2°C
सेऊबाग 3.2°C
सुंदरनगर 3.7°C
सोलन 3.8°C
मनाली 4.6°C
कल्पा 4.8°C
मंडी 4.9°C
बिलासपुर 7.0°C
कांगड़ा 7.5°C
ऊना 7.9°C
धर्मशाला 9.4°C
शिमला 10.2°C
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed