फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: शिमला पहुंचा रेलवे का ‘रेस्टोरेंट कोच’, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Mon, 04 Mar 2019 10:48 AM IST
ashok chauhan विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Mon, 04 Mar 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
The 'restaurant coach' of the railway equipped with state of the art facilities reached Shimla

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पारदर्शी कोच विस्ताडोम चलाने के बाद अब रेलवे ‘रेस्टोरेंट कोच’ वाली ट्रेन चलाने वाला है। रविवार को रेलवे की कालका वर्कशाप में तैयार ‘रेस्टोरेंट कोच’ शिमला पहुंचा। 

The 'restaurant coach' of the railway equipped with state of the art facilities reached Shimla

इस कोच को रेलवे ने रेस्टोरेंट की तरह तैयार किया है। इस कोच में सवार होकर यात्रा करने वाले सैलानियों को ऐसा महसूस होगा जैसे रेस्टोरेंट में बैठकर यात्रा कर रहे हैं। कालका-शिमला रेलवे ट्रैक से होकर समर टूरिस्ट सीजन के दौरान शिमला आने वाले सैलानी अब हसीन वादियों का लुत्फ  खाने पीने के साथ उठा सकेंगे।

The 'restaurant coach' of the railway equipped with state of the art facilities reached Shimla

दोनों तरफ  से खुले इस ‘रेस्टोरेंट कोच’ को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। इसमें रेस्टोरेंट की तरह ही डिजाइनर कुर्सियां और टेबल लगाए गए हैं। विदेशी सैलानियों की डिमांड को ध्यान में रखकर इस कोच को तैयार किया गया है। इस कोच के साथ आधुनिक बॉयो-टॉयलेट भी लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The 'restaurant coach' of the railway equipped with state of the art facilities reached Shimla

फ्रिज और माइक्रोवेव की सुविधा
रेलवे के ‘रेस्टोरेंट कोच’ में  खाने पीने के लिए फ्रिज, माइक्रोवेव, हॉट बेवरेज वेंडिंग मशीन की भी व्यवस्था की गई है। ‘रेस्टोरेंट कोच’ में खूबसूरत साज-सज्जा की गई है। इसमें सामान्य के  मुकाबले बड़ी खिड़कियां लगाई गई हैं। लोहे की आकर्षक रेलिंग से कोच की खूबसूरती और अधिक बढ़ गई है। इसके अलावा पूरे कोच में एलईडी लाइटिंग की गई है।

विज्ञापन
The 'restaurant coach' of the railway equipped with state of the art facilities reached Shimla

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल बुधवार को जीर्णोद्धार के बाद शिमला के ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। जीर्णोद्धार के बाद रेलवे स्टेशन को आकर्षक तरीके से हैरिटेज लुक में तैयार किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed