Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Uproar over the demarcation of space for street vendors in Lakkar Bazaar

Shimla News: लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों के लिए जगह चिह्नित करने पर हंगामा

Tue, 10 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the demarcation of space for street vendors in Lakkar Bazaar
दुकानदारों ने किया तहबाजारियों को बिठाने का विरोध
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे मौके पर पहुंची थी संपदा शाखा की टीम

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। त्योहारी सीजन खत्म होते ही राजधानी के बाजारों से हटाए गए तहबाजारियों को दोबारा बसाने के लिए नगर निगम ने नए सिरे से कवायद शुरू कर दी है।
हालांकि इस प्रक्रिया के पहले ही दिन मंगलवार को लक्कड़ बाजार पहुंची नगर निगम की टीम को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। तहबाजारियों के लिए स्थान चिह्नित करने को लेकर दुकानदारों और निगम अधिकारियों के बीच काफी देर तक बहसबाजी होती रही। टीवीसी सदस्यों के साथ नगर निगम की संपदा शाखा की टीम दोपहर करीब 12 बजे लक्कड़ बाजार पहुंची थी। यहां सड़क किनारे खाली जगह को तहबाजारियों के लिए चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। अभी टीम स्थान चिह्नित ही कर रही थी कि स्थानीय दुकानदार मौके पर एकत्रित हो गए। कारोबारी नेता ओमप्रकाश ने तहबाजारियों के लिए स्थान चिह्नित करने पर सवाल उठाते हुए निगम टीम से लिखित आदेश दिखाने की मांग की। इस पर तहबाजारी निरीक्षक रमेश ठाकुर ने कहा कि नगर निगम आयुक्त के निर्देशों के तहत ही लक्कड़ बाजार में कुछ तहबाजारियों को बैठाने के लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे स्थानों का चयन किया जाएगा, जहां आम लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो। दुकानों के सामने किसी भी तरह से जगह चिह्नित नहीं की जाएगी। वहीं दुकानदार इस फैसले का विरोध करते रहे। उनका कहना था कि बाजार में तहबाजारियों को बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस पर निगम टीम ने कहा कि तहबाजारियों को बसाना जरूरी है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहसबाजी होती रही। विरोध के बावजूद नगर निगम की टीम ने मौके पर स्थान चिह्नित कर लिए। अब इसकी रिपोर्ट नगर निगम आयुक्त को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article