फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां कचरे के ढेर से उठती बदबू से परेशान लोगों ने मांगी इच्छा मृत्यु, चलाया हस्ताक्षर अभियान

Wed, 13 Jun 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरोटीवाला (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरोटीवाला (सोलन) Updated Wed, 13 Jun 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
people worried from garbage demands Euthanasia at barotiwala himachal

कचरे के ढेर से उठती बदबू ने लोगों को इतना परेशान कर दिया वह इच्छा मृत्यु मांगने को मजबूर हो गए। लोगों की सीधी जंग उस सिस्टम से जिसके आगे वह अरसे से गिड़गिड़ा रहे हैं लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। तीन पंचायतों के लोग अब इतने मजबूर हो गए कि उन्हें इच्छा मृत्यु मांगनी पड़ी। हैरत इस बात की है कि हर साल स्वच्छता अभियान चलते हैं इसके बावजूद लोग सफाई व्यवस्था को लेकर तंग हैं।

people worried from garbage demands Euthanasia at barotiwala himachal

 यह मामला है बद्दी में उद्योगों से निकलने वाले गंदे पानी को ट्रीट करने के लिए स्थापित सीईटीपी प्लांट और इसके साथ सटे कचरा प्लांट का। यह प्लांट अब सरकार तथा प्रशासन के गले की फांस बनता जा रहा है। प्रशासन, अधिकारियों, नेताओं के आश्वासनों से तंग लोग अब आंदोलन को उग्र रूप देने का मन बना चुके हैं। वीरवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण नालागढ़ में रोष प्रदर्शन भी करने जा रहे हैं। 

people worried from garbage demands Euthanasia at barotiwala himachal
यही नहीं वीरवार को लोग एसडीएम नालागढ़ के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति और राज्यपाल को भी भेजेंगे इसमें इच्छा मृत्यु की मांग की जाएगी। इसी कड़ी के चलते सोमवार को तीन पंचायतों बद्दी, मलपुर और संडोली में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। ग्रामीणों की चार टीमों ने तीनों पंचायतों के गांव भुड्ड निचली, मलपुर निचली, खास खोल मैरा, दासोमाजरा,  खास खोल, बेरियां, ब्राह्मण बस्ती, घुमंतू गुज्जर बस्ती, लंडेवाल, कल्याणपुर और शीतलपुर में हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
people worried from garbage demands Euthanasia at barotiwala himachal
इसमें सीईटीपी और कचरा प्लांट से उठ रही बदबू से दुखी लोगों ने हस्ताक्षर कर सीईटीपी और कचरा प्लांट को बंद करने तथा राष्ट्रपति और राज्यपाल को भेजे जाने वाले इच्छा मृत्यु ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद लोगों ने निचली भुड्ड में बैठक कर प्रदूषण विभाग, सीईटीपी और कचरा प्लांट के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन
people worried from garbage demands Euthanasia at barotiwala himachal
राजेश कुमार, जसविंद्र कुमार, लबू राम, सुदेश, राजेंद्र कुमार, सोम पंडित, नरेंद्र सिंह, अंाचल सैणी, नसीम दास, सुखविंद्र सिंह, धर्मपाल सैणी, गुरजीत सिंह, चरण दास, विक्रम, सर्वजीत सैणी, सोनू पंडित, अमित सैणी, सतनाम सैणी, कृष्ण, मंजीत सिंह, बलजीत सिंह, अनीष सैणी, संदीप सैणी, आदित्य सैणी, गुरमीत सिंह, शिव कुमार, राजेंद्र कुमार, नछत्तर सिंह, विजय, मोहन सिंह, अवतार सिंह, जसवीर सिंह, बालक राम, पंच नछत्तर सिंह, धर्मपाल शर्मा, रेखा सैणी, कुलदीप कौर, गुरदेव कौर, सुलोचना देवी, ममता रानी, शोभा देवी, पम्मी देवी, प्रेम लता, अमनदीप कौर, ऋतु सैणी, शुभलता ने बताया कि तीन पंचायतों के गांवों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed