Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   TGT seniority list to be redrawn; Education Department seeks records from districts

हिमाचल प्रदेश: नए सिरे से बनेगी टीजीटी की वरिष्ठता सूची, शिक्षा विभाग ने जिलों से मांगा रिकॉर्ड

Mon, 23 Nov 2026 06:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Nov 2026 06:56 PM IST
सार

सरकारी स्कूलों में कार्यरत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी) की वरिष्ठता सूची में बड़ा बदलाव हो सकता है।  प्रदेश उच्च न्यायालय के 25 अप्रैल 2026 के फैसले के बाद शिक्षा विभाग ने वरिष्ठता सूची नए सिरे से तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
TGT seniority list to be redrawn; Education Department seeks records from districts
हिमाचल स्कूल शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी) की वरिष्ठता सूची में बड़ा बदलाव हो सकता है। प्रदेश उच्च न्यायालय के 25 अप्रैल 2026 के फैसले के बाद शिक्षा विभाग ने वरिष्ठता सूची नए सिरे से तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत विभाग ने सभी जिलों से वर्ष 2012 से अब तक अनुबंध आधार पर नियुक्त और बाद में नियमित किए गए टीजीटी शिक्षकों का पूरा रिकॉर्ड मांगा है। निदेशालय स्कूल शिक्षा ने इस संबंध में सभी जिलों के उप निदेशकों को पत्र जारी किया है। अधिकारियों को निर्धारित प्रोफार्मा में संबंधित शिक्षकों की जानकारी भरकर निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

नियुक्ति, अनुबंध पर सेवाएं देने और नियमितीकरण से जुड़ा पूरा विवरण मांगा
इसमें शिक्षकों की नियुक्ति, अनुबंध पर सेवाएं देने और नियमितीकरण से जुड़ा पूरा विवरण शामिल करना होगा। विभाग ने उन टीजीटी का ब्योरा भी मांगा है, जिन्होंने वरिष्ठता निर्धारण को लेकर हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं। देवेंद्र कुमार एवं अन्य बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार एवं अन्य (सीडब्ल्यूपी संख्या 3361/2025) सहित इससे जुड़े मामलों में आए फैसले के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। अब संबंधित शिक्षकों की नियुक्ति और नियमितीकरण के रिकॉर्ड का मिलान कर वरिष्ठता तय की जाएगी। मुख्य सचिव की ओर से जारी पत्र के आधार पर शिक्षा निदेशालय ने जिलों को यह प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सभी उप निदेशकों को उपलब्ध रिकॉर्ड का सत्यापन करने के बाद जानकारी प्रमाणित करके भेजनी होगी। जिलों से पूरा रिकॉर्ड मिलने के बाद हाईकोर्ट के फैसले के अनुरूप टीजीटी की वरिष्ठता सूची तैयार और संशोधित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed