Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal High Court ruling: Dismissal of three employees and order for recovery of Rs 66.13 lakh set aside

हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला: तीन कर्मचारियों की बर्खास्तगी और 66.13 लाख की वसूली के आदेश रद्द

Mon, 23 Nov 2026 07:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Nov 2026 07:21 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने कुल्लू जिले के निरमंड खंड की ग्राम पंचायत चैल में मनरेगा पौधारोपण कार्यों में कथित अनियमितताओं के मामले में पंचायत सचिव और दो तकनीकी सहायकों को बड़ी राहत दी है। 

विज्ञापन
Himachal High Court ruling: Dismissal of three employees and order for recovery of Rs 66.13 lakh set aside
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कुल्लू जिले के निरमंड खंड की ग्राम पंचायत चैल में मनरेगा पौधारोपण कार्यों में कथित अनियमितताओं के मामले में पंचायत सचिव और दो तकनीकी सहायकों को बड़ी राहत दी है। न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की अदालत ने अधिकारियों के बर्खास्तगी और 66,13,090 रुपये की वसूली के आदेशों को प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन बताते हुए रद्द कर दिया है। मामला वर्ष 2011 से 2014 के बीच चैल पंचायत में हुए पौधारोपण में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत से जुड़ा है।

विज्ञापन
Trending Videos

एसडीएम आनी की जांच में सामने आया कि पंचायत ने 26,90,364 रुपये से 2,24,397 पौधे खरीदे थे। इन्हें 27 स्थानों पर लगाया जाना था, लेकिन भूमि और पौधारोपण का उचित रिकॉर्ड नहीं मिला। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अधिकारी ने 11 जनवरी 2016 को पूर्व प्रधान संदेव ठाकुर, पंचायत सचिव चैन राम तथा तत्कालीन तकनीकी सहायक मान सुख और दर्शन देव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, चारों से बराबर हिस्से में 66.13 लाख रुपये से अधिक की वसूली और तीनों कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

याचिकाकर्ताओं ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। सुनवाई में अदालत ने पाया कि न तो जांच में याचिकाकर्ताओं को शामिल किया गया और न ही उन्हें गवाहों से जिरह का मौका मिला। इसके अलावा, कार्रवाई से पहले उन्हें न तो कारण बताओ नोटिस दिया गया और न ही जांच रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराई गई।

विज्ञापन

करला में मर्ज नेरी स्कूल के बच्चों को दें निशुल्क परिवहन सुविधा : हाईकोर्ट
प्रदेश हाईकोर्ट ने मंडी जिले के निहरी शिक्षा खंड स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला (जीपीएस) नेरी को राजकीय प्राथमिक पाठशाला करला में मर्ज करने के राज्य सरकार के फैसले में हस्तक्षेप करने से इन्कार कर दिया है। अदालत ने बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार को निर्देश दिए कि वह दिसंबर 2026 से प्रभावित छात्रों को करला स्कूल आने-जाने के लिए निशुल्क, सुविधाजनक और नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराए। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल और न्यायाधीश योगेश जसवाल की खंडपीठ ने भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सरकार के आश्वासन के बाद अदालत ने स्कूल प्रबंधन समिति और प्रधानाचार्य के साथ विचार-विमर्श कर दिसंबर 2026 से मुफ्त यातायात सुविधा देने का आदेश देते हुए याचिकाकर्ता प्रेम लाल की याचिका का निपटारा कर दिया। प्रदेश सरकार ने 28 जुलाई 2025 की अधिसूचना के तहत पांच या उससे कम छात्रों की संख्या होने के कारण जीपीएस नेरी को जीपीएस करला में मर्ज किया था। याचिकाकर्ता ने इस फैसले और 29 जुलाई 2024 के कैबिनेट निर्णय को चुनौती देते हुए कठिन भौगोलिक परिस्थितियों का हवाला देकर नेरी स्कूल यथावत चलाने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान सरकार ने दलील दी कि जीपीएस करला, नेरी स्कूल से महज डेढ़ किलोमीटर दूर है। पांच या उससे कम बच्चों के लिए अलग स्कूल चलाना सार्वजनिक कोष पर अनावश्यक बोझ डाल रहा था, इसलिए व्यापक जनहित में यह विलय किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed