फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

17 साल की इस लड़की के पीछे पड़ा है रहस्यमयी सांप, 34वीं बार डसा

Wed, 08 Mar 2017 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर Updated Wed, 08 Mar 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
Mysterious Snake Bite Manisha 34 Times.

डॉक्टर भी हैरान हैं। इस लड़की को 34वीं बार सांप ने डस लिया लेकिन इस पर जहर का कोई असर नहीं हुआ। तीन साल से सांप इसके पीछे पड़ा है। कभी घर तो कभी स्कूल। हर बार सांप आकर इसे डस जाता है। आखिर सांप क्यों इसे मारना चाहता है, आइए जानते हैं-

Mysterious Snake Bite Manisha 34 Times.

17 साल की मनीषा को बार-बार सांप डस रहा है मगर वह हर बार बच जाती है। शनिवार सुबह मनीषा अपनी मां के साथ घास काट रही थी तो इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया। नाहन अस्पताल में 5-6 घंटे बाद मनीषा को होश आया तो उसने पूरी बात बताई।

Mysterious Snake Bite Manisha 34 Times.

मनीषा के हाथ पर सांप के डसने का निशान भी है। उसने बताया कि ये सफेद सांप सिर्फ उसे ही दिखाई देता है। जब ये सांप आता है कि वह हिल भी नहीं पाती और न ही चीख या चिल्ला पाती है। डसने के बाद सांप चला जाता है और थोड़ी ही देर बार जहर भी उतर जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Snake Bite Manisha 34 Times.

सिरमौर जिले के पोटा मानल पंचायत के मानल गांव की मनीषा के साथ काफी सालों से ऐसा हो रहा है। हैरानी है कि चमत्कारिक ढंग से हर बार जहर उतर जाता है। इसे केवल तीन-चार बार ही अस्पताल ले जाया गया है। देवताओं के गुर इस बारे में चौंकाने वाली बातें बताते हैं।

विज्ञापन
Mysterious Snake Bite Manisha 34 Times.

परिजनों ने इस बारे में ज्योतिषी से भी बात की। देवताओं के गुर से भी इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश की गई। कहते हैं कि मनीषा का इस नाग के साथ पूर्व जन्म का संबंध है। तभी उसे काटने से पहले ही नाग के आने का पूर्वाभास होता है। नाग के आने पर ही वह मोहित हो जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed