हिमाचल में जारी मूसलाधार बारिश अब डराने लगी है। हर तरफ तबाही का मंजर है। घर, गाड़ियां तबाह हो रहे हैं जबकि दो लोगों की जान चली गई है। शिमला में जारी भारी बारिश से दीवार ढह गई। इसमें झारंखड निवासी मजदूर की जान चली गई।
हिमाचल में बारिश का कहर: घर-गाड़ियां तबाह, छात्रा समेत दो की मौत, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में जगह जगह विशालकाय पेड़ गाड़ियों पर गिर रहे हैं। यहां खलीणी में एक चलते ट्रक पर पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। वहीं, बीसीएस में पेड़ गिरने से एक कार के परखच्चे उड़ गए हैं। शिमला में कई स्थानों पर भू स्खलन होने से मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है।
कांगड़ा के ज्वाली क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पंचायत परगोड़ में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा घर जाते समय नाले के तेज बहाव में बह गई। छात्रा पहले तो बहाव में फंस गई। इसके बाद उसके बचाने की कोशिश की गई लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। नाले से छात्रा प्रिया (15) को निकाला और पीएचसी दुराना ले जाया गया जहां शाहपुर अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कांगड़ा के नगरोटा में बाढ़ में फंसा बुजुर्ग करीब दस घंटे तक मौत से जूझता रहा। आखिरकार दो युवकों ने हिम्मत दिखाकर इसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बासा पंचायत में एक बुजुर्ग गज खड्ड के बीचोंबीच फंस गया है। करीब 10 घंटे तक बुजुर्ग वासुदेव मौत और जिंदगी से जूझता रहा। वह खेतों को देखने गया था। अचानक गज खड्ड का बहाव बढ़ गया और वह बीच खड्ड में फंस गया।
कांगड़ा के लाहड़ी गांव में भारी बरसात के कारण पहाड़ी का मलबा लोगों के घरों में घुस आया। कई मकानों में दरारें भी आ गई हैं। हादसे में प्रभावित परिवारों के सैकड़ों लोग फंस गए हैं। नायब तहसीलदार राजेंद्र कुमार ने कहा कि हादसे से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को डेंजर जोन से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों में भेज दिया है। कई जगहों पर घराट भी तबाह हो गए हैं।