फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश का तांडव, भाजपा नेता समेत 16 की मौत, तीन बहे

Tue, 14 Aug 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 14 Aug 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
heavy rain in himachal pradesh shimla 9 died due to landslides in state

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से सोमवार को कोहराम मच गया। बीते 24 घंटों के दौरान लगातार बारिश के चलते भाजपा नेता समेत सूबे में 16 लोगों की मौत हो गई, तीन लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। सोलन में एक घर पर पहाड़ मौत बनकर गिरा है। इस घटना में परिवार के चार सदस्य जिंदा दफन हो गए। आगे देखें वीडियो 

heavy rain in himachal pradesh shimla 9 died due to landslides in state

बिलासपुर में मकान धंसने से भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ के संयोजक ठाकुर दास की जान चली गई। हमीरपुर में मकान गिरने से दादी-पोती की मौत हो गई। भूस्खलन की चपेट में आने से कसौली में स्कूल चौकीदार और मंडी में महिला की मौत हो गई। मंडी के पंडोह में दो युवक बह गए। 

heavy rain in himachal pradesh shimla 9 died due to landslides in state

धर्मपुर में भी एक बच्चा पानी के तेज बहाव में बह गया। चिंतपूर्णी के समीप सड़क धंसने से हुए हादसे में एक बच्ची की जान चली गई। मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि राज्य मुख्यालय पर प्राप्त अंतिम सूचना के अनुसार अब तक विभिन्न जिलों से 16 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rain in himachal pradesh shimla 9 died due to landslides in state

इनमें बिलासपुर तथा ऊना जिले में एक-एक, हमीरपुर में दो, मंडी में चार तथा सोलन जिले में आठ व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन के माध्यम से अंतरिम राहत प्रदान की गई है। जिला सोलन के कंडाघाट उपमंडल की हिन्नर पंचायत के जागला गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। रविवार देर रात हुई भारी बारिश के बाद भूस्खलन होने से चट्टानें खिसक कर घर पर आ गिरीं। 

विज्ञापन
heavy rain in himachal pradesh shimla 9 died due to landslides in state

चट्टानों ने दीवार तोड़कर कमरे में सो रहे परिवार के चार लोगों को मौत की नींद सुला दिया। इस हादसे में देवेंद्र (30), उसकी पत्नी मीना (28), बेटी हर्षिता (3) और बेटे आदित्य (6) की मौत हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से छुट्टी घोषित करने के बाद सरस्वती विद्या निकेतन नारवा कसौली में कार्यरत चौकीदार गेट बंद करने जा रहा था। इस बीच भूस्खलन होने से चौकीदार मलबे में दब गया, जिससे चौकीदार की मौत हो गई।

देखें वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed