फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: शिमला में भयानक कार हादसा, 4 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल

Thu, 22 Mar 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 22 Mar 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
four people killed in a car accident near shimla

शिमला से करीब 22 किलोमीटर दूर  बनूटी-शारडा सड़क पर कायना के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में तीन स्कूली छात्रों समेत आठ लोग सवार थे। हादसे में शिकार हुए लोग पाहल पंचायत के पगैली, कड़येची और नेरी पंचायत के चेवला गांव के थे। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में शामिल कार चालक देवेंद्र कुमार (30) पुत्र चेत राम गांव चेवला, गायत्री (32) पत्नी कुबेर गांव कड़येची,  हेमंत (5) पुत्र सुनील  गांव पगैली , पूनम (28) पत्नी सुनील गांव पगैली की अस्पताल में मौत हो गई।

four people killed in a car accident near shimla

जबकि चुन्नी लाल  (45)  पुत्र वेद राम गांव चेवला,  सचिन (5) पुत्र कुबेर गांव कड़येची, काव्या (5) पुत्री संतोश गांव चेवला और नरवदा (28) पत्नि संतोश गांव चेवला के घायलों को चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है। बुधवार दोपहर करीब पौने दो बजे कार 250 मीटर खाई में जा गिरी। कार में सवार 8 यात्रियों में तीन स्कूली बच्चे भी शामिल थे।

four people killed in a car accident near shimla

हादसे में शामिल चार लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक आल्टो चालक बनूटी से अपने गांव चेवला की ओर जा रहा था। रास्ते में तीन महिलाएं बच्चों को स्कूल में छुट्टी होने के बाद उन्हें स्कूल से घर ले जा रही थी। तीनों बच्चे आस्था पब्लिक स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ते थे। महिलाएं बच्चों को लेकर स्कूल से बस में सवार हुई और गांव के लिए जाने वाले लिंक रोड के पास पहुंचने पर वह बस से उतर गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
four people killed in a car accident near shimla

लिंक रोड पर पैदल चलते समय देवेंद्र को कार में आते देखकर महिलाओं ने उससे घर जाने के लिए दीदो घाटी के पास लिफ्ट मांगी और चालक ने उन्हें कार में बिठा लिया। कुछ दूर कायना के पास पहुंचते ही कार गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही जतोग पुलिस और 108 मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
four people killed in a car accident near shimla

स्थानीय लोगों ने कार में सवार सभी घायलों को सड़क तक पहुंचाया। उपचार के लिए 108 में घायलों को इंदिरा गांधी अस्पताल लाया गया जहां पर चार लोगों की मौत हो गई। एसपी शिमला ओमापति जंबाल ने कहा कि थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed