फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   peer nigaha temple una devotees vehicle accident 45 injured

हिमाचल में सड़क हादसा: 60 श्रद्धालुओं से भरा 16 टायर का ट्रक खाई में गिरा, बच्ची की मौत, 51 घायल

Tue, 25 Aug 2026 01:09 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 25 Aug 2026 01:09 PM IST
सार

ऊना जिले के पीरनिगाह मंदिर के पास मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं से भरा 16 टायर वाला ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। 11 वर्षीय बच्ची पायल पुत्री नरेश कुमार ने पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। पायल के सिर में गहरी चोट आई थी। हादसे में 51 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
peer nigaha temple una devotees vehicle accident 45 injured
अस्पताल में भर्ती करवाए गए घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पीरनिगाह मंदिर के पास मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं से भरा 16 टायर वाला ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। 11 वर्षीय बच्ची पायल पुत्री नरेश कुमार ने पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। पायल के सिर में गहरी चोट आई थी। हादसे में 51 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन



 


जानकारी के अनुसार हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र से करीब 60 श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को ट्रक में सवार होकर पीरनिगाह पहुंचा था। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन करने के साथ भंडारे का आयोजन भी किया। मंगलवार सुबह दर्शन करने के बाद वे मां नयना देवी के लिए रवाना हुए। पीरनिगाह से करीब दो किलोमीटर आगे उतराई में अचानक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रक सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्था
विज्ञापन


नीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। यहां से चार को पीजीआई रेफर किया गया। इनमें से एक की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। उन्होंने लोगों से मालवाहक वाहनों में सफर न करने और पहाड़ी सड़कों पर निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ये लोग हुए घायल
हादसे में घायल राकेश कुमार (50) पुत्र रामलाल, नीतू (27) पत्नी रजत और जयदीप (18) पुत्र कश्मीरी लाल को गंभीर चोटों के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि संजय (40) पुत्र बंसी लाल, पूनम (29) पत्नी नरेश, कौशल्या (50) पत्नी नंद लाल, रेखा पत्नी विजय, नैना (18) पुत्री करम सिंह, गुंजन (5) पुत्री रजत, शिवांशी (4) पुत्री रजत, सतपाल (50) पुत्र कांशी राम, मोहित (20) पुत्र अर्जुन, अंजली (18) पुत्री ओम प्रकाश, नरेश कुमार (26) पुत्र नंदलाल, आशा (30) पत्नी सतीश, रामप्यारी (85) पत्नी रामलाल, लावन्या (दो माह) पुत्री नरेश, दिव्या (3), ममता (25) पत्नी मोहिंद्र सहित कुल 48 लोगों का इलाज ऊना अस्पताल में जारी है। सभी घायल हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed