फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पति ने पत्नी पर बरसाए लात-घूंसे, पीट-पीटकर किया अधमरा

Thu, 14 Jul 2016 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 14 Jul 2016 11:26 AM IST
विज्ञापन
Man brutally beats his wife in chamba
मारपीट

पति ने घर में रखा इंडक्शन चूल्हा ही महिला के सिर पर दे मारा। बात यहीं नही रूकी इसके बाद लात घूंसे बरसाए। मामला हिमाचल के चंबा जिले का है। मैहला गांव में पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।

Man brutally beats his wife in chamba
मारपीट

घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बबली देवी (25) पत्नी सन्नी कुमार निवासी भरमौर कुछ दिनों के लिए अपने मायके मैहला आई हुई थी। लेकिन बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे बबली देवी के पति ने घर में घुस कर उसके साथ बिना वजह मारपीट शुरू कर दी।

Man brutally beats his wife in chamba
मारपीट

घर में रखे इंडक्शन चूल्हे से महिला के सिर पर जोरदार वार किया। जिससे महिला के मुंह से खून बहना शुरू हो गया। महिला की चीख पुकार सुनकर वहां पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जिन्होंने महिला को उसके पति के चुंगल से बचाया और एंबुलेंस की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Man brutally beats his wife in chamba
मारपीट

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला के बयान दर्ज किए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि बुधवार को शाम के समय मारपीट में घायल हुई महिला को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया। जहां पर महिला का प्राथमिक उपचार किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed