{"_id":"5785d7fb4f1c1b3f4113da9a","slug":"lady-suicide-mently-disturbed-lady-suicide-cctv-footage-inox-mall-panchkula","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चा न होने पर 60 फुट ऊंचे मॉल से कूद गई महिला, CCTV की तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चा न होने पर 60 फुट ऊंचे मॉल से कूद गई महिला, CCTV की तस्वीरें
Thu, 14 Jul 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 14 Jul 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
lady suicide
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बच्चा न होने पर महिला की मानसिक परेशानी इतनी अधिक बढ़ी कि तड़के 4 बजे 60 फुट उंचे मॉल से कूदकर उसने जान दे दी। देखिए, ये रिपोर्ट।
2 of 5
lady suicide1
- फोटो : amarujala
घटना, पंचकूला शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर स्थित अमरावती एन्क्लेव कॉलोनी में बने इनोक्स एनएच 22 मॉल में हुई। पर्स से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह बच्चे न होने से मानसिक रूप से परेशान थी। मौके पर डीसीपी पंचकूला अनिल धवन, एसीपी कालका राजेश कुमार, थाना प्रभारी पिंजौर दीपक शर्मा के अलावा सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके का मुआयना किया।
3 of 5
lady suicide
- फोटो : amarujala
मृतका की शिनाख्त नीलम उम्र करीब 34 साल निवासी एचएमटी कॉलोनी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मृतका के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। वह मानसिक रूप से परेशान थी। परिजनों की शिकायत के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सिक्योरिटी इंचार्ज ने बताया कि उसने करीब 5 बजे मॉल की छत पर पर्स देखा। उसने इधर उधर देखा तो पता चला कि किसी महिला ने छत से छलांग लगा दी है। इसकी सूचना उसने अपने अफसर को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
lady suicide
- फोटो : amarujala
सीसीटीवी में दिखी मृतका नीलमः सीसीटीवी फुटेज में मृतका करीब सवा 4 बजे के छत की ओर चढ़ती हुई नजर आई है। लेकिन छत से गिरने की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं है। महिला ने मॉल की पिछली तरफ छलांग लगाकर सुसाइड किया है।
विज्ञापन
5 of 5
lady suicide
- फोटो : amarujala
मृतका के पति रविकांत ने बताया कि उसकी पत्नी डीसी रेट पर कांट्रैक्ट बेस पर पंचकूला में लगी थी। मंगलवार को सुबह वह अपनी पत्नी को पंचकूला कार्यालय में छोड़ कर अपने काम पर मनीमाजरा चला गया। रविकांत ने बताया कि शाम को लगभग 5 बजे जब उसने फोन किया तो उसकी पत्नी ने फोन नहीं उठाया। उसने करीब 10 बार फोन किया बाद में सिक्योरिटी इंचार्ज ने फोन उठाया और मामले की जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।