Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   किसान आत्महत्या प्रकरण: बहेड़ी में 12 एकड़ जमीन को लेकर था विवाद, बैनामा और दाखिल-खारिज से फंसा पेच

किसान आत्महत्या प्रकरण: बहेड़ी में 12 एकड़ जमीन को लेकर था विवाद, बैनामा और दाखिल-खारिज से फंसा पेच

Tue, 24 Nov 2026 03:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली) Updated Tue, 24 Nov 2026 03:22 AM IST
सार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में जिस जमीन के लिए किसान भगवान सिंह ने आत्महत्या कर ली थी। उस जमीन के विवाद की जड़ें बहुत पुरानी हैं। बैनामी और दाखिल खारिज के बाद यह विवाद और बढ़ गया था। 

विज्ञापन
किसान आत्महत्या प्रकरण: बहेड़ी में 12 एकड़ जमीन को लेकर था विवाद, बैनामा और दाखिल-खारिज से फंसा पेच
मृतक भगवान सिंह के परिजन व रिश्तेदार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र के पचपेड़ा गांव की 12 एकड़ जमीन को लेकर किसान भगवान सिंह की आत्महत्या से उपजे विवाद में अब नई-नई बातें सामने आ रही हैं। वर्ष 1938 से शुरू हुए विवाद में राजस्व और चकबंदी विभाग के आदेशों से केस व स्वामित्व की तस्वीर बदलती रही। अब 1999 का एक पुराना आदेश और उसके अनुपालन में 2015 में दाखिल-खारिज की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


राजस्व अभिलेखों के मुताबिक, भगवान सिंह ने 17 साल बाद एक फरवरी 2016 को उप संचालक चकबंदी/अपर जिलाधिकारी (नगर) के न्यायालय में पुनर्स्थापना याचिका देकर बताया कि उन्होंने गाटा संख्या 519 की 4.812 हेक्टेयर जमीन 12 फरवरी 1995 को बैनामे से खरीदी है और वह उस पर काबिज हैं। उन्हें 16 नवंबर 1999 के आदेश की सूचना नहीं दी गई। उन्होंने देरी के लिए मियाद अधिनियम की धारा-5 का लाभ मांगा था। कोर्ट ने छह दिसंबर 2018 को याचिका रद्द कर दी।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष हरप्रिया की ओर से आपत्ति की गई कि भगवान सिंह को आदेश निरस्त कराने का कोई अधिकार ही नहीं है। 16 नवंबर 1999 का आदेश हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में पारित हुआ था और उसका क्रियान्वयन भी हो चुका है। लेकिन असली पेच यही है कि हरप्रिया के पक्ष में आदेश 16 नवंबर 1999 को हो गया था, लेकिन इसका दाखिल-खारिज 2015 में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


1964 में ही दर्ज हो गया था हरप्रिया का नाम
आदेश के मुताबिक, विवादित जमीन पर 1964 में चकबंदी अधिकारी के यहां मुकदमा चला। समझौते पर 26 दिसंबर 1964 को पूरन विजय सिंह का नाम खारिज कर हरप्रिया का नाम दर्ज हुआ। पूरन विजय सिंह की अपील 31 मार्च 1965 को खारिज हो गई। निगरानी और रिट के बाद कोर्ट ने 16 नवंबर 1999 को हरप्रिया की निगरानी स्वीकार कर ली और 26 दिसंबर 1964 का आदेश बरकरार रखा।

Trending Videos

कोर्ट ने इसलिए खारिज की याचिका
कोर्ट ने कहा कि भगवान सिंह ने खुद स्वीकार किया है कि जमीन पूरन विजय सिंह से रामचंद्र ने, रामचंद्र से गुरुनाम ने और गुरुनाम से उन्होंने मुकदमे के दौरान खरीदी है। मुकदमा विचाराधीन होने के दौरान संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा-52 के तहत संबंधित भूमि की खरीद-फरोख्त की मनाही रहती है। ऐसा खरीदार वाद में पक्षकार नहीं होता। पूरन विजय सिंह या उनके वारिसों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसलिए भगवान सिंह की पुनर्स्थापना याचिका निरस्त किए जाने योग्य है।

बैनामा और दाखिल-खारिज से भड़का विवाद
उधर, जब इस जमीन का हरप्रिया से कुलपति प्रोफेसर कृष्ण पाल सिंह की पत्नी संजेश और अन्य के नाम बैनामा हुआ तो इसका दाखिल-खारिज भी इसी आधार पर हुआ। तहसीलदार के इस आदेश को चुनौती करते हुए भगवान सिंह ने एसडीएम न्यायालय में मुकदमा दायर किया, जिसमें लगातार तारीखें मिल रही थीं और विवाद की चिंगारी सुलग रही थी।

1951 में अलॉट हुई जमीन पर 1964 में हुआ फर्जी समझौता
पचपेड़ा गांव की 12 एकड़ जमीन को लेकर हाईकोर्ट में चल रहे मुकदमे में सरदार भगवान सिंह पक्ष ने अपनी बात रखी है। इस पक्ष का कहना है कि जमीन 1951 में अलॉट हुई और 1964 में हुए एक समझौते ने पूरे विवाद को जन्म दिया। इस आधार पर हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है।

भगवान सिंह के पुत्र भाग सिंह एडवोकेट कहना है कि कुलपति को शुरू से ही पता था कि जमीन पर मुकदमा चल रहा है। सात फरवरी 1951 को पूरन विजय सिंह को जमीन अलॉट हुई थी और 18 जून 1951 को उनके पक्ष में लीज निष्पादित हुई थी। इधर हरप्रिया के पिता सरदार सिंह कहते हैं कि द्वारका प्रसाद जमींदार ने उन्हें यह जमीन 1948 में ही दे दी थी, पर उनके पास कोई दस्तावेज नहीं है। इसके बाद 1956 में पूरन विजय सिंह, सरदार सिंह के खिलाफ बेदखली का वाद जीत गए। 1963 में सरदार सिंह राजस्व बोर्ड और हाईकोर्ट में भी बेदखली हार गए।

1964 में चकबंदी के दौरान सरदार सिंह ने फिर मुकदमा डाला, जिसका पूरन विजय सिंह ने विरोध किया। भगवान सिंह पक्ष का आरोप है कि 26 दिसंबर 1964 को एक फर्जी समझौता पेश किया गया। इसमें 14 वर्षीय हरप्रिया व सरदार सिंह का कब्जा दिखाकर जमीन उसके नाम कर दी गई। जबकि, उस चकबंदी वाद में हरप्रिया कभी पार्टी नहीं थीं और न ही सरदार सिंह अपनी बेटी के पक्ष से लड़ रहे थे।

1965 में पूरन विजय सिंह ने समझौते के खिलाफ अपील की जो पहले निरस्त और बाद में स्वीकार कर ली गई। नौ फरवरी 1966 को डीडीसी चकबंदी ने पूरन विजय सिंह के हक में फैसला दिया, जिसके खिलाफ हरप्रिया हाईकोर्ट चली गईं। 17 दिसंबर 1970 को हाईकोर्ट ने केस रिमांड कर दिया।

1973 में पूरन विजय सिंह ने जमीन बेच दी। 1984 में हरप्रिया ने रेस्टोरेशन फाइल किया कि 1970 के आदेश का पालन नहीं हुआ। 1985 में पूरन विजय सिंह कोर्ट को बताते हैं कि जमीन बेच दी है और वर्तमान मालिक रामचंद्र को पार्टी बनाया जाए। इसके बाद 1999 में डीडीसी बरेली हरप्रिया के हक में फैसला कर देते हैं।

भाग सिंह का दावा : 2015 से पहले खतौनी में नहीं आया हरप्रिया का नाम
भाग सिंह बताते हैं कि 1973 में रामचंद्र ने और फिर 1991 में गुरनाम सिंह ने जमीन खरीदी। इसके बाद 1995 में भगवान सिंह ने जमीन खरीदी। इन सबके नाम खतौनी में दर्ज हैं। जब भगवान सिंह ने 1995 में जमीन खरीदी, तब 12 साल में कोई वाद, विवाद की जानकारी या जिक्र नहीं था। पचपेड़ा गांव की चकबंदी 1965 में समाप्त हो चुकी थी। हरप्रिया का नाम खतौनी में 2015 से पहले कभी नहीं आया।

कुलपति की पत्नी बोलीं- जमीन कानूनन हमारी
गोरखपुर विवि के कुलपति प्रो. कृष्ण पाल सिंह की पत्नी डॉ. संजेश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जमीन पर अपना कानूनी हक बताया है। उन्होंने कहा है कि भगवान सिंह की आत्महत्या से उनके परिवार का कोई लेना-देना नहीं है।

संजेश ने कहा कि यह भूमि उन्होंने और दो अन्य सह स्वामियों ने विधिवत एग्रीमेंट और बैनामा के जरिये खरीदी है। इसका दाखिल-खारिज भी विधिक प्रक्रिया से सक्षम अधिकारियों ने किया है। चकबंदी अधिकारी बरेली ने 18 जनवरी 2016 को आदेश देकर पूर्व की प्रविष्टियां विलोपित कर दीं और हरप्रिया को इसका एकमात्र स्वामी माना था।

उन्होंने कहा कि बैनामा और दाखिल-खारिज होने के कुछ दिन बाद पता चला कि पड़ोसी भगवान सिंह, उत्तराखंड के प्रभावशाली व्यक्ति सुखदेव सिंह नामधारी के सगे साले हैं। भगवान सिंह ने तहसीलदार, एसडीएम, कमिश्नर और उप चकबंदी अधिकारी समेत विभिन्न कार्यालयों में याचिकाएं दायर कीं जो निरस्त हो गईं। किसी भी स्तर पर उन्हें न क्रेता माना गया न विक्रेता। हाईकोर्ट ने भी संजेश और दो अन्य के पक्ष में आदेश दिया है।

संजेश ने कहा कि भगवान सिंह ने तथ्य छिपाकर और फर्जी अभिलेखों के आधार पर ऋण लिया था। इस पर उन्होंने बैंक को पत्र लिखकर अभिलेखों से ऋण विलोपित करने और वसूली संबंधित व्यक्ति से करने का अनुरोध किया था जो विधिक प्रक्रिया के तहत था। भगवान सिंह का घर गाटा संख्या 520 में है, जबकि हमारी जमीन का गाटा 519 है। दोनों जमीन एक-दूसरे से सटी हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान सिंह की मृत्यु दुखद है। हमारी संवेदना उनके परिवार के साथ है, लेकिन उनकी आत्महत्या से हमारे परिवार का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि भगवान सिंह की अपनी ससुराल और साढ़ू के घर जाकर आत्महत्या करने की घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed