फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां एक साथ जलीं पांच चिताएं, देवभूमि की इस मान्यता से वाकिफ नहीं होंगे आप

Mon, 19 Nov 2018 01:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना) Updated Mon, 19 Nov 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
Cremation of Five Dead Bodies Una Himachal Pradesh
cremation

श्मशानघाट बभौर साहिब में एक साथ पांच चिताएं जलीं। मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का है। कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति का निधन पंजक के दिनों में हो जाए, तो हिंदू विधान के अनुसार पांच पुतलों को एक साथ जलाया जाता है, लेकिन..

Cremation of Five Dead Bodies Una Himachal Pradesh
cremation

बीते दिन पुतलों के स्थान पर एक साथ पांच शवों का अंतिम संस्कार होते देख कई लोग हैरत में पड़ गए। करीब 25 सालों से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया करवाने वाले बभौर साहिब के लवली ने कहा कि एक साथ पांच चिताएं पंजक के दिनों में चलती हुई उन्होंने पहली बार देखी हैं।

Cremation of Five Dead Bodies Una Himachal Pradesh

जिन पांच लोगों का अंतिम संस्कार किया गया, उनमें नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश एवं हिमाचल शिक्षा समिति के जिला अध्यक्ष मास्टर प्रेमस्वरूप शर्मा की 103 वर्षीय माता धनवंती देवी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cremation of Five Dead Bodies Una Himachal Pradesh

इसके साथ ही उनके साथ लोअर देहलां से 85 वर्षीय रक्षा देवी, बभौर साहिब से 85 वर्षीय द्रोपदी देवी, बहडाला से 80 वर्षीय शंकुतला देवी तथा गांव फत्तेवाल से 78 वर्षीय प्रीतमचंद  शामिल हैं। रविवार को एक साथ पांच शवों का अंतिम संस्कार करते वक्त उस वक्त दिक्कत खड़ी हो गई।

विज्ञापन
Cremation of Five Dead Bodies Una Himachal Pradesh

शव पांच और श्मशानघाट में शवों के अंतिम संस्कार के लिए बनाई गई चार भट्ठियों की संख्या चार है। ऐसे में एक शव का अंतिम संस्कार भट्ठी के बाहर ही रखकर करना पड़ा। संस्कार पर पहुंचे कई प्रमुख लोगों बीएस चंदेल, बोधराज, जियालाल, देंवेद्र वत्स, विवेक अग्रवाल, बालकिशन, अनिल कुमार ने कहा कि इस प्रकार एक साथ पांच शवों का एक साथ संस्कार पंजक के दिन उन्होंने पहली बार देखा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed