फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mustard oil to be available at ration depots ahead of Diwali; Food and Supplies Corporation issues supply orde

हिमाचल प्रदेश: दिवाली से पहले डिपुओं में मिलेगा सरसों का तेल, खाद्य आपूर्ति निगम जारी किए सप्लाई ऑर्डर

Tue, 27 Oct 2026 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Oct 2026 08:54 PM IST
सार

सरकारी राशन डिपुओं में दिवाली से पहले सरसों के तेल की आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। खाद्य आपूर्ति निगम ने तेल की सप्लाई के ऑर्डर जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Mustard oil to be available at ration depots ahead of Diwali; Food and Supplies Corporation issues supply orde
सरसों का तेल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी राशन डिपुओं में दिवाली से पहले सरसों के तेल की आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। खाद्य आपूर्ति निगम ने तेल की सप्लाई के ऑर्डर जारी कर दिए हैं। निगम के अनुसार अगले एक सप्ताह में तेल की खेप सभी जिलों में पहुंचने की संभावना है। इसके बाद डिपुओं के माध्यम से पात्र राशन कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में सरसों का तेल उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रदेश में करीब 19.5 लाख राशन कार्डधारक उपभोक्ताओं को इससे राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Trending Videos

पिछले करीब सात माह से रिफाइंड तेल की आपूर्ति नहीं होने और डिपुओं में सरसों के तेल का स्टॉक खत्म होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस बार सरसों के तेल की आपूर्ति के लिए गोकुल एग्री इंटरनेशनल लिमिटेड और शक्ति न्यूट्रिशंस प्राइवेट लिमिटेड को टेंडर दिए गए हैं। राशन कार्ड पर दो से अधिक सदस्य होने पर परिवार को दो लीटर सरसों का तेल और दो से कम सदस्य होने पर एक लीटर तेल उपलब्ध करवाया जाएगा।

निगम की ओर से सरसों के तेल के सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। अगले एक सप्ताह में डिपुओं में सरसों का तेल उपलब्ध करवाने की उम्मीद है। इस बार दो कंपनियों को टेंडर दिए गए हैं। -अरविंद शर्मा, जीएम, खाद्य आपूर्ति निगम, शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed