फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Athletics Meet: Simmi from Chamba and Ridhima from the Bilaspur Sports Hostel won gold medals in the 3000-mete

एथलेटिक्स मीट: चंबा के सिम्मी और बिलासपुर खेल छात्रावास की रिधिमा ने 3000 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

Tue, 27 Oct 2026 08:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Oct 2026 08:15 PM IST
सार

लड़कों की 3000 मीटर दौड़ में चंबा के सिम्मी झाखड़ ने 9 मिनट 57.33 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। लड़कियों में खेल छात्रावास बिलासपुर की रिधिमा ने 11 मिनट 17.23 सेकंड के समय के साथ अव्वल रहते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। 

विज्ञापन
Athletics Meet: Simmi from Chamba and Ridhima from the Bilaspur Sports Hostel won gold medals in the 3000-mete
धर्मशाला एथलेटिक्स मीट। - फोटो : संवाद

विस्तार

सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में चल रही अंडर-19 राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। लड़कों की 3000 मीटर दौड़ में चंबा के सिम्मी झाखड़ ने 9 मिनट 57.33 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। लड़कियों में खेल छात्रावास बिलासपुर की रिधिमा ने 11 मिनट 17.23 सेकंड के समय के साथ अव्वल रहते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। लड़कों की दौड़ में कांगड़ा के आर्यन 9 मिनट 59.08 सेकंड के साथ दूसरे, हमीरपुर के रोहित 10 मिनट 2.06 सेकंड के साथ तीसरे पर रहे। लड़कियों में बिलासपुर की राधिक ने दूसरा और कुल्लू की साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की गोला फेंक स्पर्धा में सोलन के ऋषभ गुप्ता ने 14.64 मीटर के प्रदर्शन के साथ पहला स्थान हासिल किया। बिलासपुर के अनमोल शर्मा ने दूसरा और ऊना के उज्जव शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
Trending Videos

लड़कियों की लंबी कूद में कुल्लू की कशिश ने 4.86 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। कांगड़ा की यशिका 4.65 मीटर के साथ दूसरे और मंडी की सलोचना कुमारी 4.44 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों की लंबी कूद में बिलासपुर के दीपांशु कुमार ने 6.44 मीटर की छलांग के साथ पहला स्थान हासिल किया। कांगड़ा के साहिल 6.41 मीटर के साथ दूसरे, हमीरपुर के अमर कुमार 6.26 मीटर के साथ तीसरे पर रहे। लड़कों की 400 मीटर दौड़ में ऊना के कृष्णा ने 50.017 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल छात्रावास बिलासपुर के पंकज 51.02 सेकंड के साथ दूसरे, ऊना के सर्वजोत सिंह 51.78 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में ऊना की नायरा शर्मा ने 1 मिनट 1.32 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। हमीरपुर की प्रज्ञा वशिष्ठ दूसरे और हमीरपुर की सृष्टि शर्मा तीसरे स्थान पर रही। इससे पहले हुई ऊंची कूद की लड़कियों की स्पर्धा में गुनगुन ने 1.50 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। कुल्लू की कशिश 1.42 मीटर के साथ दूसरे, बिलासपुर की शिवानी देवी और सिरमौर की शिवानी 1.38-1.38 मीटर की छलांग के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed