फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vishal Thakur from Hamirpur wins gold at the National Grappling Championship

उपलब्धि: हमीरपुर के विशाल ठाकुर ने राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

Tue, 27 Oct 2026 08:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, दियोटसिद्ध (हमीरपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Oct 2026 08:20 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 24 से 26 अक्तूबर तक हरिद्वार के वंदना कटारिया स्टेडियम, रोशनाबाद में आयोजित हुई, जिसमें 20 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 

विज्ञापन
Vishal Thakur from Hamirpur wins gold at the National Grappling Championship
हमीरपुर के विशाल ठाकुर ने राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड के हरिद्वार में हुई 19वीं जीएफआई राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में हमीरपुर के विशाल ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। विशाल ने अंडर-11 आयु वर्ग के 34 किलोग्राम भार वर्ग के नो-गी मुकाबलों में पहला स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 24 से 26 अक्तूबर तक हरिद्वार के वंदना कटारिया स्टेडियम, रोशनाबाद में आयोजित हुई, जिसमें 20 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विशाल ग्रैपलिंग में राष्ट्रीय स्तर पर जिले के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। विशाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ में पढ़ाई करते हैं। उनके पिता संजय ठाकुर ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की मेहनत पर गर्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed