फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Teachers will have to wait longer for the encashment of earned leave; here are the full details

हिमाचल: शिक्षकों को अभी अर्जित अवकाश नकदीकरण के लिए करना होगा इंतजार, जानें पूरा मामला

Tue, 27 Oct 2026 08:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Oct 2026 08:27 PM IST
सार

 सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे 15 शिक्षकों को अर्जित अवकाश के बदले नकद वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए अभी इंतजार करना होगा। 

विज्ञापन
Himachal: Teachers will have to wait longer for the encashment of earned leave; here are the full details
हिमाचल स्कूल शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे 15 शिक्षकों को अर्जित अवकाश के बदले नकद वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए अभी इंतजार करना होगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों की ओर से दिए गए अभ्यावेदनों का निपटारा करते हुए स्पष्ट किया है कि संबंधित मामले में न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने तक उनके वित्तीय दावों पर कोई अग्रिम कार्रवाई नहीं की जा सकती। ऐसे में शिक्षकों को अवकाश नकदीकरण और इससे जुड़े वित्तीय एरियर के लिए सरकार की अपील पर अंतिम न्यायिक निर्णय का इंतजार करना पड़ेगा। मामले के अनुसार, संबंधित 15 शिक्षकों ने अपनी प्रारंभिक नियुक्ति तिथि से सेवाओं को पूर्वव्यापी आधार पर नियमित मानते हुए अर्जित अवकाश के बदले वित्तीय लाभ जारी करने की मांग की थी।

विज्ञापन
Trending Videos

शिक्षकों का तर्क था कि यदि उनकी सेवाओं को प्रारंभिक नियुक्ति तिथि से नियमित माना जाता है तो वे उस अवधि के लिए निर्धारित वित्तीय परिलाभों के भी हकदार हैं। अपने दावे के समर्थन में शिक्षकों ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अनीता कुमारी बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार मामले में आए फैसले का हवाला दिया था। इसी निर्णय को आधार बनाकर उन्होंने विभाग से अर्जित अवकाश के नकदीकरण और संबंधित वित्तीय लाभ प्रदान करने का आग्रह किया था। शिक्षा निदेशालय ने अभ्यावेदनों का निपटारा करते हुए कहा है कि शिक्षकों की ओर से जिस न्यायिक निर्णय का हवाला दिया जा रहा है, उससे संबंधित मामला अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार ने इस मामले में अपील दायर कर रखी है। ऐसे में अपील पर अंतिम निर्णय आने से पहले शिक्षकों के वित्तीय दावों पर कोई अग्रिम विचार करना संभव नहीं है। इस मामले में अब शिक्षकों की निगाहें सरकार की ओर से दायर अपील पर आने वाले अंतिम फैसले पर टिकी हैं। न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित शिक्षक अर्जित अवकाश के बदले नकद वित्तीय लाभ पाने के पात्र होंगे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed