रैंप पर छात्राओं का जलवा, हर कोई देखता रह गया
शिमला के आर्य समाज स्कूल में 11वीं की छात्राओं ने बोर्ड की परीक्षा देने वाली छात्राओं के लिये फेयरवेल पार्टी दी। पार्टी का जश्न देखने लायक था।
रैंप पर छात्राओं का जलवा, हर कोई देखता रह गया
इसमें जूनियर कक्षा की छात्राओं ने सीनियर के लिये तरह तरह की मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की और कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी। बारहवीं कक्षा की छात्राओं के लिये विशेष मॉडलिंग प्रतियोगिता हुई।
रैंप पर छात्राओं का जलवा, हर कोई देखता रह गया
इसमें कक्षा की करीब 35 छात्राओं ने मदमस्त कर देने वाली गीतों की धुनों पर केट वॉक कर अपनी अदा के जलवे बिखेरे।
रैंप पर छात्राओं का जलवा, हर कोई देखता रह गया
मॉडलिंग में टेलेंट राउंड में छात्राओं ने गीत गा कर, डांस पेश और चुटकुले सुना कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं अंतिम टेलेंट राउंड में प्रश्नों के उत्तर दिए।
रैंप पर छात्राओं का जलवा, हर कोई देखता रह गया
इस सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रीति लोदी को मिस आर्य समाज चुना गया, इसके अलावा अंचला को फर्स्ट रनर अप, नितिका को सेकेंड रनरअप चुना गया।