Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Failure to provide bill for car repairs Mechanic fined 25,000

Shimla News: कार की मरम्मत का नहीं दिया बिल मैकेनिक पर लगा 25 हजार जुर्माना

Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Failure to provide bill for car repairs
Mechanic fined 25,000
जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग का फैसला
विज्ञापन

बिल नहीं मिलने पर क्लेम नहीं ले पा रही थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। वाहन की मरम्मत के नाम पर करीब तीन लाख रुपये वसूलने के बावजूद पक्का बिल जारी नहीं करने पर चंडीगढ़ के एक मैकेनिक को उपभोक्ता आयोग ने जुर्माना भरने के आदेश दिए हैं।
जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग शिमला के अध्यक्ष डॉ. बलदेव सिंह और सदस्य निधि शर्मा की अदालत ने इसे सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार करार दिया है। आयोग ने मैकेनिक को 45 दिन के भीतर 2,91,500 रुपये के रिपेयरिंग बिल जारी करने का आदेश भी दिया है। इसके अलावा शिकायतकर्ता को हुई मानसिक प्रताड़ना और मुकदमेबाजी के खर्च के लिए 25 हजार रुपये की एकमुश्त मुआवजा राशि अदा करने का आदेश दिया है। कुमारसैन निवासी शशि ठाकुर ने चंडीगढ़ स्थित डेंटिंग एंड पेंटिंग सेंटर के संचालक रंजीत सिंह के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार सितंबर 2023 में शशि ठाकुर की गाड़ी रामपुर बुशहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। गाड़ी की मरम्मत के लिए उनके पति ने मैकेनिक से संपर्क किया। मैकेनिक ने पहले रामपुर आकर कुछ काम किया और बाकी मरम्मत के लिए गाड़ी चंडीगढ़ मंगवा ली।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के पति ने मरम्मत के लिए 2,75,500 रुपये और डेंटिंग-पेंटिंग के लिए 16,000 रुपये का भुगतान किया था। इस तरह 2,91,500 रुपये गूगल पे के माध्यम से दिए गए। दुर्घटना के समय गाड़ी का बीमा होने के कारण बीमा कंपनी से क्लेम लेने के लिए उन्हें मरम्मत के पक्के बिलों की आवश्यकता थी। बार-बार आग्रह करने और कानूनी नोटिस भेजने के बावजूद मैकेनिक ने बिल जारी नहीं किए। इससे उनका बीमा क्लेम अटक गया। आयोग ने शिकायतकर्ता के शपथपत्र, बैंक स्टेटमेंट और गूगल पे ट्रांजेक्शन के साक्ष्यों को सही माना। आयोग ने स्पष्ट किया कि गाड़ी की मरम्मत हो चुकी है, इसलिए रिपेयरिंग की राशि वापस नहीं दिलवाई जा सकती। बिल जारी नहीं करना सेवा में गंभीर कमी है। इस आधार पर आयोग ने मैकेनिक को रिपेयरिंग के बिल जारी करने और 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article