Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Youth Sports Promotion Scheme: No budget received for two years; 58 sports grounds had been approved

मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना: दो साल से नहीं मिला बजट, 58 खेल मैदानों को मिली थी मंजूरी

Sat, 21 Nov 2026 05:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Nov 2026 05:15 AM IST
सार

सरकार के अनुसार मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में खुले जिम पार्क की सुविधा के साथ यथासंभव फुटबॉल मैदान के आकार का बहुउद्देशीय खेल मैदान विकसित करना है। वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग को इस योजना के लिए एक भी रुपया उपलब्ध नहीं करवाया गया। 

विज्ञापन
cm Youth Sports Promotion Scheme: No budget received for two years; 58 sports grounds had been approved
युवा सेवा एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा । - फोटो : संवाद

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के तहत पिछले दो वित्तीय वर्षों से बजट जारी नहीं हुआ है। वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग को इस योजना के लिए एक भी रुपया उपलब्ध नहीं करवाया गया। वहीं, वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश के 58 विधानसभा क्षेत्रों में खेल मैदानों के निर्माण को मंजूरी देते हुए कुल 8.69 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। शुक्रवार को विधानसभा में श्री नैना देवीजी के विधायक रणधीर शर्मा के के सवाल का लिखित जवाब देते हुए युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने यह जानकारी दी। सरकार के अनुसार मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में खुले जिम पार्क की सुविधा के साथ यथासंभव फुटबॉल मैदान के आकार का बहुउद्देशीय खेल मैदान विकसित करना है। 

विज्ञापन
Trending Videos

इसके लिए प्रति खेल मैदान 15 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का प्रावधान है।सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में 58 विधानसभा क्षेत्रों में खेल मैदानों के निर्माण के लिए कुल 8,69,99,802 रुपये जारी किए गए। इनमें 57 विधानसभा क्षेत्रों को 15-15 लाख रुपये की राशि दी गई, जबकि चंबा जिले के पांगी-भरमौर क्षेत्र (टीडीपी श्रेणी) के लिए 14,99,802 रुपये जारी हुए। जिलावार स्वीकृत खेल मैदानों का विवरण इस प्रकार है। कांगड़ा जिले में 10 विधानसभा क्षेत्रों शाहपुर, पालमपुर, नूरपुर, फतेहपुर, जयसिंहपुर, कांगड़ा, जवाली, नगरोटा बगवां, ज्वालामुखी और देहरा में मैदान स्वीकृत किए गए। मंडी जिले में नौ क्षेत्रों सरकाघाट, जोगिंदरनगर, दरंग, मंडी, सुंदरनगर, धर्मपुर, सिराज, बल्ह और करसोग में मंजूरी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला जिले में चौपाल, कसुम्पटी, जुब्बल-कोटखाई, रोहड़ू, शिमला ग्रामीण और ठियोग सहित छह क्षेत्रों में खेल मैदान स्वीकृत हुए। हमीरपुर और सोलन जिले में पांच-पांच विधानसभा क्षेत्रों में मैदानों को मंजूरी दी गई। इनमें हमीरपुर के भोरंज, हमीरपुर, बड़सर, सुजानपुर और नादौन तथा सोलन के कसौली, अर्की, दून, सोलन और नालागढ़ शामिल हैं। ऊना जिले में कुटलैहड़, हरोली, गगरेट, ऊना और चिंतपूर्णी सहित पांच क्षेत्रों में मैदान स्वीकृत हुए। बिलासपुर जिले के श्री नैना देवी जी, घुमारवीं, बिलासपुर और झंडूता तथा चंबा जिले के चुराह, भटियात, चंबा और पांगी-भरमौर में चार-चार मैदानों को मंजूरी दी गई। कुल्लू जिले के मनाली-22, बंजार, कुल्लू और आनी तथा सिरमौर जिले के श्री रेणुका जी, पांवटा साहिब, नाहन और शिलाई में चार-चार खेल मैदान स्वीकृत हुए। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी एक-एक खेल मैदान को मंजूरी दी गई।

मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के तहत पिछले दो वित्तीय वर्षों से बजट जारी नहीं हुआ है। वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग को इस योजना के लिए एक भी रुपया उपलब्ध नहीं करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed