हिमाचल के कबायली क्षेत्र पांगी में भारी बर्फबारी के कारण फंसा दूल्हा शादी से ठीक एक दिन पहले 75 किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचा। बेटे के सकुशल घर लौट आने से माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे।
जानकारी के अनुसार पांगी उपमंडल में विद्युत बोर्ड में टीमेट बाट पंचायत के विजय सिंह विजय 75 किलोमीटर पैदल चल किलाड़ से किश्तवाड़ पहुंचे। विजय को सुरक्षित छोड़ने के लिए उनका करीबी दोस्त रिंकू भी साथ आया।
किश्तवाड़ से आगे टैक्सी के जरिए विजय घर पहुंचे। वहीं वीरवार को विजय आज मेहंदी की रस्म है और घर में खुशी का माहौल है। दरअसल कबायली क्षेत्र पांगी में भारी बर्फबारी और मौसम का बदला मिजाज एक युगल जोड़े की शादी में अड़चन बन गया था।
शादी के लिए तीन दिन रहने पर भी पांगी उपमंडल में विद्युत बोर्ड में टीमेट बाट पंचायत के विजय सिंह चंबा नहीं पहुंच पाए थे। परिजन बेटे से 474 किलोमीटर पैदल सफर कर लगन के लिए निर्धारित समय तक घर पहुंचने की बात भी कह रहे थे।
साथ ही प्रशासन से भी बेटे को घर पहुंचाने की गुहार लगाई गई। मौसम की बेरुखी के चलते हवाई उड़ान न होने से जिला प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई थी। बाट पंचायत के विजय सिंह की शादी जम्मुहार में 22 फरवरी को होनी है। अब आखिरकार शादी से एक दिन पहले विजय सकुशल घर पहुंच गए हैं।