फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmaur: 12 people arrested in Nahan violence case; dispute arose over the installation of a gate

सिरमौर: नाहन हिंसा मामले में 12 लोग गिरफ्तार, गेट लगाने को लेकर हुआ था विवाद

Tue, 27 Oct 2026 10:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Oct 2026 10:51 PM IST
सार

नाहन शहर में गेट लगाने को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार शाम को दोनों पक्षों से संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए सदर थाना नाहन बुलाया था। 

विज्ञापन
Sirmaur: 12 people arrested in Nahan violence case; dispute arose over the installation of a gate
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के नाहन शहर में गेट लगाने को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार शाम को दोनों पक्षों से संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए सदर थाना नाहन बुलाया था। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए लोगों पर घटना के दौरान शांति भंग करने का आरोप है। पुलिस अब घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों की पहचान करने में भी जुटी है।  पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस थाना सदर नाहन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 191(2), 191(3), 190, 132 और 324 (4) तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

एसपी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान मंगलवार शाम को दोनों पक्षों से संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। जांच के आधार पर 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों पर घटना के दौरान सबसे अधिक शांति भंग करने का आरोप है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई वस्तुओं की बरामदगी भी करेगी। उन्होंने बताया कि घटना के समय मौके पर मौजूद अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है, जिससे मामले में उनकी भूमिका का पता लगाया जा सके। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। एसपी स्पष्ट किया कि शहर में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, 23 अक्तूबर को नाहन शहर में गेट लगाने को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान और दोनों पक्षों तनावपूर्ण स्थिति यह है मामला पैदा हो गई थी की ओर से पत्थर, ईंटें और कांच की बोतलें फेंकी गई थीं। घटना में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों समेत करीब 20 लोग घायल हुए थे। इस दौरान तहसीलदार की गाड़ी पर भी पत्थर फेंके गए थे। घटना में निजी और सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed