फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mother died after consuming a toxic substance; daughter hospitalized

हिमाचल: जहरीले पदार्थ के सेवन से मां की मौत, बेटी अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 27 Oct 2026 10:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Oct 2026 10:34 PM IST
सार

मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल की धनालग पंचायत के शिकंद्रा गांव में मंगलवार सुबह जहरीले पदार्थ के सेवन से 49 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी 23 वर्षीय बेटी अस्पताल में उपचाराधीन है। 

विज्ञापन
Mother died after consuming a toxic substance; daughter hospitalized
जहरीला पदार्थ खाने से माैत, जांच शुरू। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल की धनालग पंचायत के शिकंद्रा गांव में मंगलवार सुबह जहरीले पदार्थ के सेवन से 49 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी 23 वर्षीय बेटी अस्पताल में उपचाराधीन है। प्रारंभिक जांच में मां-बेटी के गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुमा देवी (49) पत्नी हेम सिंह और उनकी 23 वर्षीय बेटी की मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों की हालत खराब होने पर हेम सिंह उन्हें निजी वाहन से श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नेरचौक ले गए।a

विज्ञापन
Trending Videos

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सुमा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी बेटी को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार बेटी की हालत में सुधार हो रहा है। हालांकि, मां-बेटी की तबीयत अचानक बिगड़ने और जहरीले पदार्थ के सेवन के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर प्रथम दृष्टया मां-बेटी के गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन करने की आशंका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed