लखनऊ के निगोहां कस्बे में रविवार देर शाम तेजरफ्तार से जा रहे ट्रक ने आगे चल रही कार को टक्कर मारी। अनियंत्रित कार आगे चल रही रोडवेज की अनुबंधित बस में जा घुसी। हादसे से बेखबर चालक बस दौड़ाता रहा और कार तीन सौ मीटर घिसटती रही। बाजार में नागरिकों का शोर सुनकर चालक ने ब्रेक लगाया। कार चालक व दो युवतियां कूद पड़ीं।
2 of 5
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक, चालक रामप्रसाद अपनी कार में गुड़गांव निवासी त्रितीक्षा (18), जम्मू के कुंजबनी निवासी महक शर्मा (18) को लेकर अमेठी के फुर्सतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी जा रहा था। दोनों युवतियां वहां से पायलट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कार कस्बा निगोहां पहुंची थी कि पीछे से तेजरफ्तार से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
3 of 5
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : amar ujala
अनियंत्रित कार आगे चल रही रोडवेज की अनुबंधित बस में जा घुसी। इससे बेखबर चालक बस को दौड़ाता रहा। कार चालक व दोनों युवतियां मदद के लिए शोर मचा रही थीं। नजारा देखकर नागरिकों ने शोर मचाकर बस रुकवाने का प्रयास किया।
4 of 5
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : amar ujala
बाजार में भीड़ के कारण बस की रफ्तार कम होते ही नागरिकों ने चालक को कार पीछे फंसे होने की जानकारी दी। बस में ब्रेक लगते ही कार चालक और दोनों युवतियां गेट खोलकर कूद पड़ीं।
5 of 5
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : amar ujala
मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवे की क्रेन की मदद से बस में फंसी कार को अलग किया। उपनिरीक्षक नदीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि बस में फंसी कार करीब तीन सौ मीटर घिसटती रही थी।