फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊः टैंकर ने साइकिल सवार छात्र को रौंदा, मौत, घर में मचा कोहराम

Wed, 20 Nov 2019 04:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Nov 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
student died in an accident in lucknow
रोमिल (फाइल फोटो)चालक सुरेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में काकोरी के जेहटा माल रोड पर मंगलवार सुबह बेकाबू टैंकर से कुलचकर कक्षा छह के छात्र 15 वर्षीय अनुराग रावत उर्फ रोमिल की मौत हो गई। रोमिल साइकिल से स्कूल जा रहा था तभी पीछे से आ रहे टैंकर ने उसे टक्कर मारी। छात्र उछलकर सड़क पर गिरा और टैंकर चालक उसे रौंदता हुआ निकल गया। ग्रामीणों ने पीछा कर टैंकर चालक को दबोचा और जमकर पिटाई की। हादसे से आक्रोशित ग्रामीण छात्र का शव सड़क पर रखकर धरना-प्रदर्शन व हंगामा करने लगे। सूचना पाकर आई पुलिस ने ग्रामीणों को हटाने की कोशिश की तो वह भिड़ गए। घंटों हंगामा और धरना-प्रदर्शन चला। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। चालक की पहचान बीकेटी निवासी सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है।

student died in an accident in lucknow
हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर प्रमोद मिश्रा ने बताया कि रोमिल जेहटा गांव के मजरा मीर खेड़ा गांव में रहकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय जेहटा में पढ़ता था। उसके पिता पप्पू रावत किसान हैं। मंगलवार सुबह वह साइकिल से स्कूल जा रहा था तभी माल जेहटा रोड पर पीछे से आ रहे बेकाबू टैंकर ने उसे कुचल दिया। रोमिल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आसपास के लोगों में हाहाकार मच गया। इस बीच चालक टैंकर लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने टैंकर का पीछा कर उसे सौथा गांव के मोड़ के पास रुकवा लिया। चालक सुरेंद्र यादव को लोगों ने पकड़ा और जमकर पीटा। सूचना पाकर आई पुलिस ने किसी तरह उसे लोगों के चंगुल से बचाते हुए थाना भिजवाया। इस दौरान चालक को पीटने की कोशिश में ग्रामीणों ने पुलिस से हाथापाई की। ं
student died in an accident in lucknow
इसी टैंकर की चपेट में आया था छात्र - फोटो : अमर उजाला
रोमिल की मौत की खबर सुनते ही उसके परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। वह मौके पर पहुंचे जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। काकोरी के अलावा माल, मलिहाबाद, पारा समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल आ गई। ग्रामीणों व रोमिल के परिवारीजनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने डीएम को बुलाने की मांग की। उनका कहना था कि रोमिल की मौत पर परिवारीजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी, सड़क पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण और देशी शराब का ठेका हटवाया जाए। एसडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने रोमिल के परिवारीजनों को ग्राम समाज की जमीन का पट्टा आवंटित करने समेत मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर शांत कराया। इस दौरान करीब पांच घंटे बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
student died in an accident in lucknow
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
सड़क पर बालू-मौरंग के ढेर से होते हैं सड़क हादसे
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि माल जेहटा रोड पर जगह-जगह बालू-मौरंग व ईंटें और गिट्टी के ढेर सजे रहते हैं जिससे अक्सर हादसे होते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को होती है। लोगों ने बताया कि बालू-मौरंग या गिट्टी की वजह से दोपहिया वाहन फिसल जाते हैं। अगर सड़क पर दो चार पहिया वाहन एक साथ आ जाते हैं तो दोपहिया वाहन के निकलने की जगह नहीं बचती। हरदोई रोड पर भी यही समस्या है।

 
विज्ञापन
student died in an accident in lucknow
साइकिल से जा रहा था स्कूल - फोटो : अमर उजाला
साइिकल से स्कूल जा रहा था रोमिल
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मिश्रा ने बताया कि रोमिल जेहटा गांव के मजरा मीरखेड़ा गांव में रहकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय जेहटा में पढ़ता था। वह रोजाना साइिकल से ही स्कूल जाता था। सोमवार को भी वह साइिकल से ही जा रहा था। उसी दौरान हादसा हो गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed