फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जंगलराज: खुली प्रशासन की पोल, ताबड़तोड़ वारदातों से थर्राया मेरठ, देखें ये तस्वीरें

Sun, 17 Nov 2019 01:49 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 17 Nov 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
Loot in Punjab National Bank after school manager was murdered at Meerut city
घटना की जानकारी लगते ही बाइक से पहुंचे एसएसपी और एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में शनिवार को जंगलराज ने अलर्ट के दावों की पोल खोल दी। स्कूल संचालक की डकैती के दौरान हत्या कर दी गई तो दिनदहाड़े पीएनबी में धावा बोलकर लूटपाट की गई। खरखौदा में हाईवे पर बच्चे को घायल कर महिलाओं से सोने के कुंडल व चेन लूट ली। बदमाशों ने ताबड़तोड़ वारदात कर पुलिस को एक बार फिर खुली चुनौती दी है।

Loot in Punjab National Bank after school manager was murdered at Meerut city
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

टीपी नगर थाना क्षेत्र की पॉश गगन विहार कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब 1:45 बजे बदमाश कमलेश पब्लिक स्कूल के संचालक अजय मलिक उर्फ बिट्टू (62) के घर में घुस गए। डकैती का विरोध करने पर बदमाशों ने अजय की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। अजय के पिता सेंसरपाल को भी घायल कर दिया। बदमाश जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: बैंक से रायफल लूटकर फरार हुए बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, देखें तस्वीरें

Loot in Punjab National Bank after school manager was murdered at Meerut city
बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद - फोटो : अमर उजाला

दूसरी घटना में बदमाशों ने शनिवार दोपहर करीब 12:57 बजे दिल्ली रोड मोहकमपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की स्पोर्ट्स कांप्लेक्स शाखा पर धाखा बोला। अलार्म बजने पर बैंक का कैश लूटने में नाकाम रहे बदमाश सिक्योरिटी गार्ड रोहित से दुनाली बंदूक और इंश्योरेंस कंपनी का काम देखने वाले आशीष गोयल से बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश अपनी दोनों बाइक व लुटा हुआ बैग नूरनगर अंडरपास के पास छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Loot in Punjab National Bank after school manager was murdered at Meerut city
घायल महिला और बच्चा - फोटो : अमर उजाला

तीसरी घटना खरखौदा क्षेत्र में दोपहर करीब दो बजे हुई। परतापुर निवासी मीनाक्षी अपने बच्चे व सहेली प्रियंका के साथ स्कूटी से हापुड़ जा रही थीं। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे स्थित लालपुर गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी रुकवा ली। बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर दोनों महिलाओं से सोने के कुंडल व चेन लूट ली। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने बच्चे को फेंक दिया। बच्चे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: कितने बेखौफ हैं बदमाश, स्कूल संचालक की बेरहमी से हत्या, देखें घटनास्थल की तस्वीरें

विज्ञापन
Loot in Punjab National Bank after school manager was murdered at Meerut city
मौके पर पहुंचे एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

जल्द पकड़ेंगे बदमाश
स्कूल संचालक की हत्या के मामले में लूटपाट नहीं हुई। पुलिस दूसरे बिंदु पर जांच कर रही है। बैंक में गार्ड से बंदूक छीनी है। बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। खरखौदा में दो महिलाओं से लूट की जानकारी नहीं है। - अजय साहनी, एसएसपी 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed