फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीसीटीवी पर टेप चिपकाकर लुटेरों ने तोड़ी एटीएम कैश, मुंबई मुख्यालय में बजा अलार्म, तीन धरे, तस्वीरें

Sun, 23 Feb 2020 07:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 23 Feb 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three while loot in ICICI bank ATM in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

कृष्णानगर थानाक्षेत्र में शनिवार को वीआईपी रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम बूथ में एक गिरोह चोरी के इरादे से घुसा था। कैश-ट्रे के टूटते ही एटीएम बूथ का अलार्म मुंबई स्थित मुख्यालय पर बजने लगा। इसके बाद सूचना पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से दबोच लिया। इसमें एक नाबालिग है। चोरों के पास से बांका, गैसकटर, लोहे की पाइप, बाइक व 8110 नकदी बरामद की है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जबकि पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश कर रही है।

Police arrested three while loot in ICICI bank ATM in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

डीसीपी मध्य दिनेश सिंह के मुताबिक, पकड़े गए शातिरों में आशियाना के सेक्टर-एच निवासी मोहित राजपूत व कृष्णानगर के आजादनगर का शुभम रावत के अलावा एक नाबालिग है। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदात में शामिल होने की बात कबूली है। पुलिस कॉल डिटेल के जरिए अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है।

Police arrested three while loot in ICICI bank ATM in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार तड़के शातिर आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम बूथ में घुसे थे। पहले सीसीटीवी कैमरे पर टेप चिपकाकर बंद करने की कोशिश की। इसके बाद कैश ट्रे तोड़ने की कोशिश की। ट्रे टूटते ही एटीएम बूथ का अलार्म मुंबई स्थित मुख्यालय पर बजने लगा। वहां से बैंक अधिकारियों ने तत्काल कृष्णानगर थाने को चोरी की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police arrested three while loot in ICICI bank ATM in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

मौके पर जब पुलिस टीम पहुंची तो बाहर एक बाइक खड़ी थी, जहां एक नाबालिग खड़ा था। पुलिस को देखते ही उसने अंदर अपने साथियों को इशारा किया। इस पर तीनों भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें दबोच लिया।

विज्ञापन
Police arrested three while loot in ICICI bank ATM in Lucknow.
एटीएम लूट - फोटो : amar ujala

एसीपी कृष्णानगर अमित कुमार राय के मुताबिक, आरोपी दो-दो के गुट में बंटकर वारदात अंजाम देते थे। एक युवक एटीएम बूथ की रेकी करता था। इसके बाद मोहित व शुभम अंदर जाकर एटीएम का कैश ट्रे वाला हिस्सा काटते थे और नकदी लेकर भाग निकलते थे। जबकि नाबालिग एटीएम बूथ के बाहर नजर रखता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed